WWE WrestleMania 38 में अपनी चैंपियनशिप गंवाने के बाद दिग्गज Becky Lynch ने चार शब्दों में दी अपनी प्रतिक्रिया

WWE WrestleMania 38 के पहले दिन बैकी लिंच को मिली थी करारी हार
WWE WrestleMania 38 के पहले दिन बैकी लिंच को मिली थी करारी हार

WWE WrestleMania 38 का सफल समापन हो गया। पहले दिन फैंस को बहुत बड़े सरप्राइज मिले। बैकी लिंच (Becky Lynch) की बादशाहत WWE में खत्म हो गई। बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) अब नईं रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन बन गई। वैसे इस बारे में पहले से कहा जा रहा था। बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच की राइवलरी काफी शानदार रही थी। खैर हार के बाद अब बैकी लिंच ने अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दे दी।

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने दी अपनी प्रतिक्रिया

रोड टू WrestleMania के दौरान बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर की राइवलरी में काफी कुछ देखने को मिला था। बैकी लिंच ने पहले चेयर से हमला कर बियांका ब्लेयर को इंजर्ड कर दिया था। इसके बाद बियांका ब्लेयर ने पिछले हफ्ते वापसी कर बैकी लिंच के बाल काट दिए थे। बैकी लिंच ने इसके बाद लुक में भी बदलाव किया।

WrestleMania में इस बार बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर ने फैंस को अच्छा मैच दिया। दोनों के बीच काफी लंबा मैच चला। दोनों ने शानदार मूव्स का इस्तेमाल कर फैंस को मनोरंजन किया। कई बार ऐसा लगा कि बैकी लिंच डिफेंड कर लेंगी लेकिन बियांका ब्लेयर ने हार नहीं मानी। बियांका ब्लेयर ने इस मैच में जो प्रदर्शन किया उससे उन्होंने सभी का दिल जीत लिया। मैच के अंत में बियांका ब्लेयर ने शानदार अंदाज में बैकी लिंच को पिन करते हुए जीत हासिल कर ली।

बैकी लिंच ने अब ट्विटर और इंस्टाग्राम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया चार शब्दों में दी। बैकी लिंच ने "You can't deny me" लिखा। बैकी लिंच ने ये भी कहा कि मैं मजबूती के साथ फिर वापसी करूंगी।

बैकी लिंच ने पिछले साल SummerSlam में वापसी की थी। बैकी लिंच ने इस दौरान बियांका ब्लेयर को सिर्फ 26 सेकेंड में हरा दिया था। इस बार बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच को हराकर अपना बदला ले लिया। बियांका ब्लेयर को WWE ने इस बार तगड़ा पुश फिर से दे दिया। WWE ने बैकी लिंच के लिए क्या प्लान बनाया होगा ये देखने वाली बात होगी। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में कई चीजें क्लियर हो जाएंगी।