WWE Raw विमेंस चैंपियन बैकी लिंच (Becky Lynch) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बैकी लिंच ने ऐलान किया कि वो इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में नजर नहीं आएंगी क्योंकि उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। बैकी लिंच ने कहा कि बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) द्वारा किए गए अटैक के बाद ऐसा हुआ। ये बहुत बड़ा खबर बैकी लिंच ने इस बार दी। WWE दिग्गज बैकी लिंच के ऊपर बियांका ब्लेयर ने किया था अटैकदरअसल पिछले हफ्ते WWE Raw में सिक्स विमेन टैग टीम मैच देखने को मिला था। मैच के बाद काफी बवाल हुआ। बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर के ऊपर अटैक किया लेकिन ये उनके ऊपर भारी पड़ गया। बियांका ब्लेयर ने अपने लंबे बालों से बैकी लिंच के ऊपर हमला कर दिया। बैकी लिंच की बॉडी में कई चोट के निशान बाद में देखे गए। खुद बैकी लिंच ने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर अपलोड की थी। PPL सेंटर में हुए लाइव इवेंट में बैकी लिंच ने अपनी Raw टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की। बियांका ब्लेयर और रिया रिप्ली के साथ उनका मुकाबला हुआ था। बैकी लिंच ने अपनी चैंपियनशिप रिटेन कर ली। इस मैच के बाद भी बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच के ऊपर अटैक कर दिया था। बैकी लिंच ने इंस्टाग्राम के जरिए बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने साफ-साफ कहा कि वो रेड ब्रांड में नहीं आएंगी। बियांका ब्लेयर के ऊपर भी बैकी लिंच ने इस दौरान तंज कसा। बैकी लिंच ने हॉस्पिटल में एडमिट हुए अपनी एक तस्वीर भी इस दौरान पोस्ट की। View this post on Instagram Instagram PostWrestleMania 38 में बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच मुकाबला होगा। दोनों की राइवलरी को अभी तक WWE ने शानदार अंदाज में बिल्ड किया। कुछ हफ्ते पहले ही इनके मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था। बैकी लिंच से बदला लेने का मौका एक बार फिर बियांका ब्लेयर को मिल गया। पिछले साल SummerSlam इवेंट में बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर को काफी बुरी तरह हराया था। अब देखना होगा कि बियांका ब्लेयर इस बार अपना बदला ले पाएंगी या नहीं। बैकी लिंच जल्द ही कुछ और अपडेट अपने स्थिति को लेकर देंगी।