WWE Smackdown में धमाकेदार वापसी के बाद दिग्गज Becky Lynch की पहली प्रतिक्रिया सामने आई

Pankaj
WWE Smackdown में बैकी लिंच ने की वापसी
WWE Smackdown में बैकी लिंच ने की वापसी

WWE Smackdown: बैकी लिंच (Becky Lynch) ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार WWE रिंग में वापसी कर ली। इस हफ्ते स्मैकडाउन (Smackdown) के एपिसोड में उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। करीब 117 दिन बाद लिंच ने वापसी की। फैंस भी उन्हें देखकर खुश हो गए थे। फैंस ने जबरदस्त अंदाज में उन्हें चीयर किया। वापसी के बाद उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया भी दे दी है।

SummerSlam 2022 में बैकी लिंच का मुकाबला Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर के साथ हुआ था। इस मैच में बैकी की हार हो गई थी। उन्हें इस दौरान शोल्डर इंजरी भी आ गई। इसके बाद हुए Raw के एपिसोड में उन्होंने इस बारे में बताया था। तगड़ी इंजरी के कारण लिंच एक्शन से बाहर हो गईं थी।

Survivor Series WarGames में बियांका ब्लेयर की टीम का मुकाबला बेली की टीम के साथ होगा। बियांका की टीम के 5वें सदस्य का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में बियांका ने कहा था कि इसका खुलासा ब्लू ब्रांड में किया जाएगा। कई रिपोर्ट्स में खबर सामने आई थी कि बैकी लिंच की वापसी 5वें सदस्य के रूप में होगी। कुछ ऐसा ही देखने को मिला।

WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

WWE Smackdown के एपिसोड की शुरूआत में बेली ने प्रोमो दिया। इसके बाद बियांका भी अपनी टीम के साथ आ गईं। ब्लेयर ने कहा कि इस बार वो यहां पर अपनी टीम के 5वें सदस्य को लेकर आईं है। इसके बाद बैकी लिंच ने एंट्री की। बैकी ने इसके बाद ट्वीट कर अपनी तारीफ की। उन्होंने अपने आप को आकर्षक सुपरस्टार बताया।

Survivor Series WarGames में बियांका की टीम और बेली की टीम के बीच जबरदस्त वॉरगेम्स मुकाबला देखने को मिलेगा। बैकी के आने से बियांका की टीम अब काफी मजबूत हो गई। दोनों टीमों ने अभी तक एक-दूसरे के ऊपर जमकर हमला बोला है। अब देखना होगा कि Survivor Series WarGames में किस टीम की जीत होगी। फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links