बैकी लिंच ने WWE SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के साथ अपनी बेटी की दिल छू देने वाली खास तस्वीर पोस्ट की 

WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने पोस्ट की शानदार तस्वीर
WWE SmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच ने पोस्ट की शानदार तस्वीर

WWE स्मैकडाउन (SmackDown) विमेंस चैंपियन बैकी लिंच (Becky Lynch) ने खास तस्वीर इस बार ट्विटर पर पोस्ट की। तस्वीर खास होने की वजह भी बहुत शानदार है। इस तस्वीर में बैकी लिंच की बेटी उनके टाइटल के साथ नजर आ रही हैं। बैकी लिंच ने इस तस्वीर के ऊपर खास कैप्शन भी लिखा। आपको बता दें पिछले साल दिसंबर में ही बैकी लिंच ने अपनी बेटी को जन्म दिया था।

Ad
Ad

WWE Crown Jewel 2021 में बैकी लिंच दो सुपरस्टार्स के खिलाफ SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड करेंगी

बैकी लिंच ने ये दिल छू देने वाली तस्वीर को SmackDown में साशा बैंक्स के खिलाफ हार के बाद पोस्ट किया। Crown Jewel 2021 में बैकी लिंच अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स के खिलाफ डिफेंड करेंगी। बैकी लिंच ने पिछले साल प्रेग्नेंसी के कारण मई में अपनी Raw विमेंस चैपियनशिप छोड़ दी थी। WWE सुपरस्टार असुका को बैकी लिंच ने अपना टाइटल दे दिया था।

SummerSlam 2021 में काफी लंबे समय बाद बैकी लिंच ने वापसी कर फैंस को सरप्राइज दिया था। बैकी लिंच ने आते ही बियांका ब्लेयर को हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की। इसके बाद से अभी तक बैकी लिंच का ये रन शानदार चल रहा हैं। सबसे खास बात ये हैं कि बैकी लिंच अब हील रूप में नजर आ रही हैं। WWE ड्राफ्ट में इस बार बैकी लिंच को ब्लू ब्रांड से रेड ब्रांड में डाल दिया गया हैं। बियांका ब्लेयर भी रेड ब्रांड का हिस्सा हैं। वहीं साशा बैंक्स ब्लू ब्रांड में ही नजर आएंगी।

Crown Jewel 2021 में होने वाला ट्रिपल थ्रेट मैच काफी खास होने वाला है। बैकी लिंच यहां अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर लेंगी। साशा बैंक्स ने पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में बैकी लिंच को हराकर सभी को चौंका दिया था। करीब 29 महीने बाद सिंगल मैच में पिन के जरिए बैकी लिंच को हार का सामना करना पड़ा था। Crown Jewel में टाइटल में बदलाव भी हो सकता है। वैसे अभी तक कई रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि बैकी लिंच अपने टाइटल को डिफेंड कर लेंगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications