WWE सुपरस्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) को साशा बैंक्स (Sasha Banks) के फैमिली मेंबर ने एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने बैकी लिंच को चेन गिफ्ट की। बैकी लिंच ने भी अब सोशल मीडिया के जरिए थैंक्स कहा। रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 लॉन्च पार्टी के दौरान बियांका ब्लेयर और स्नूप डॉग के साथ बैकी लिंच थीं। स्नूप डॉग ने बैकी लिंच को गिफ्ट में इस दौरान चेन दी थी। बैकी लिंच ने इस दौरान बियांका ब्लेयर और स्नूप डॉग के साथ डांस भी किया था। WWE सुपरस्टार बैकी लिंच ने सोशल मीडिया पर भेजा खास संदेश WWE SummerSlam 2022 में बैकी लिंच को इंजरी आ गई थीं। इसके बावजूद बैकी लिंच ने लॉन्च पार्टी पर जमकर डांस किया था। ट्विटर पर बैकी लिंच ने अब साशा बैंक्स के रिलेटिव को खास संदेश भेजा है। The Man@BeckyLynchWWEWholesome content. Thanks @SnoopDogg290881509Wholesome content. Thanks @SnoopDogg https://t.co/8RjcYfH3Rsबैकी लिंच और बियांका ब्लेयर ने इस दौरान स्नूप को स्टेज पर बुलाया और गोल्ड WWE चैंपियनशिप गिफ्ट दी थी। स्नूप कई बार WWE के प्रोग्राम में भी नजर आए है। WrestleMania 32 में बैकी लिंच की एंट्रेंस पर वो उनके साथ ही थे। बैकी लिंच का WWE में बहुत बड़ा नाम हैं। पिछले साल वापसी के बाद से उन्होंने बहुत जबरदस्त काम किया। इस दौरान वो चैंपियन भी बनीं। WWE SummerSlam 2022 में बैकी लिंच का मुकाबला बियांका ब्लेयर के साथ हुआ था। दोनों के बीच WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। बैकी लिंच को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद बैकी लिंच ने फेसटर्न लिया था। Raw के एपिसोड में बैकी लिंच ने अपनी इंजरी को लेकर खुलासा किया था। अब वो शायद दो-तीन महीने के लिए रिंग में नजर नहीं आएंगी। फैंस को ये सुनकर बहुत बुरा लगा था। अब देखना होगा कि बैकी लिंच की वापसी कब होगी। फैंस चाहते हैं कि जल्द से जल्द उनकी वापसी हो जाए। अब वो फेस के रूप में WWE रिंग में नजर आएंगी। देखना होगा कि उनकी राइवलरी किसके साथ होगी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।