117 दिन बाद Becky Lynch ने WWE रिंग में वापसी कर मचाया बवाल, Survivor Series WarGames में होने वाले मैच में की धमाकेदार एंट्री

Pankaj
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा
WWE SmackDown में फैंस को आया मजा

WWE SmackDown: बैकी लिंच (Becky Lynch) ने आखिरकार इस हफ्ते WWE रिंग में वापसी कर ली। समरस्लैम (SummerSlam) 2022 में शोल्डर इंजरी के कारण वो बाहर गईं थी। इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में उन्होंने जबरदस्त वापसी की। फैंस ने अपने ही अंदाज में उन्हें चीयर किया।

Ad

SummerSlam 2022 में बैकी लिंच का मुकाबला Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए बियांका ब्लेयर के साथ हुआ था। इस मैच में उनकी हार हो गई थी। इस दौरान उन्हें इंजरी भी आ गई है। इसके बाद हुए Raw के एपिसोड में भी वो नज़र आईं। उन्होंने अपनी इंजरी के बारे में बताया था। लिंच ने अब 117 दिन बाद जबरदस्त वापसी कर ली।

Ad

WWE SmackDown की शुरूआत में हुआ जबरदस्त ब्रॉल

Survivor Series WarGames में भी बैकी लिंच का जलवा देखने को मिलेगा। इस हफ्ते SmackDown की शुरूआत बेली ने अपने साथियों के साथ की। बेली ने प्रोमो कट किया और अपनी बात रखी। इसके बाद बियांका ने अपनी टीम के साथ एंट्री की। ब्लेयर ने कहा कि इस बार वो यहां पर अपनी टीम के 5वें सदस्य को लेकर आईं है।

इसके बाद बैकी लिंच का म्यूजिक बज गया। उन्होंने शानदार एंट्री की। रिंग में जाने के बाद उन्होंने ज्यादा टाइम खर्च नहीं किया और बेली के ऊपर अटैक कर दिया। इसके बाद दोनों टीम्स के बीच जबरदस्त ब्रॉल देखने को मिला। बियांका की टीम यहां पर बेली की टीम पर भारी पड़ी।

अब दोनों टीम्स के बीच Survivor Series WarGames में जबरदस्त मुकाबला होगा। बियांका की टीम में ओस्का, बैकी लिंच, मिया यिम और एलेक्सा ब्लिस रहेंगी। वहीं दूसरी तरफ बेली की टीम में निकी क्रॉस, रिया रिप्ली, डकोटा काई और इयो स्काई मौजूद रहेंगी। अभी तक WWE ने इन दोनों टीम्स के बीच राइवलरी को अच्छे अंदाज में बिल्ड किया है। दोनों टीम्स का पलड़ा भारी रहा है। अब देखना होगा कि Survivor Series WarGames में किस टीम की जीत होगी। फैंस को यहां पर बड़ा सरप्राइज भी देखने को मिल सकता है। WWE ने कुछ ना कुछ जरूर बड़ी प्लानिंग की होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications