WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते बैकी लिंच (Becky Lynch) और लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के खिलाफ बड़ा मैच होगा। बैकी लिंच अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी। दोनों के बीच पिछले हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ था। दोनों का प्रोमो सैगमेंट भी सभी को बहुत पसंद आया। इस मैच से पहले बैकी लिंच ने कुछ कड़े शब्दों का प्रयोग कर लिव मॉर्गन के ऊपर इस बार तंज कसा। बैकी लिंच ने कहा कि लिव मॉर्गन के करियर की ये बड़ी रात होगी। बैकी लिंच ने ये भी कहा कि उनके लिए सिर्फ ये अगला मंडे होगा।The Man@BeckyLynchWWEFor Liv, it’s the biggest night of her career. For me, just another Monday. That’s what happens when you’re Big Time. #WWERaw #AndStill3:30 AM · Dec 6, 20216043627For Liv, it’s the biggest night of her career. For me, just another Monday. That’s what happens when you’re Big Time. #WWERaw #AndStill https://t.co/M5RrjXQKhaWWE Raw में बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के बीच होगा मुकाबलाबैकी लिंच और लिव मॉर्गन की राइवलरी अभी तक शानदार रही। बियांका ब्लेयर के खिलाफ टाइटल डिफेंड करने के बाद ही बैकी लिंच को लिव मॉर्गन ने चुनौती दी थी। Survivor Series में चैंपियन VS चैंपियन मैच शार्लेट फ्लेयर के साथ बैकी लिंच का हुआ था। दोनों की राइवलरी भी अच्छे से बिल्ड हुई थी। बैकी लिंच ने Survivor Series में जीत हासिल की थी। Survivor Series के बाद लिव मॉर्गन के साथ एक बार फिर बैकी लिंच की राइवलरी शुरू हुई। लिव मॉर्गन ने फैटल 5वे मैच जीतकर बैकी लिंच के खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया था। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के बीच रेड ब्रांड में काफी गहमागहमी देखने को मिली। लिव मॉर्गन ने बैकी लिंच के ऊपर कई बड़े आरोप लगाए।Wrestlemania 35 के मेन इवेंट में रोंडा राउजी और शार्लेट फ्लेयर को हराकर टॉप की दोनों चैंपियनशिप बैकी लिंच ने जीती थी। इसके बाद अपने ब्रांड में लगातार बैकी लिंच चैंपियन रही थी। प्रेग्नेंसी के कारण पिछले साल बैकी लिंच ने अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप छोड़ दी थी। SummerSlam में इस साल वापसी के बाद ही बैकी लिंच ने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती। बैकी लिंच को WWE में चैंपियन रहते हुए 500 दिन हो गए। हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी खुद बैकी लिंच ने दी थी। खैर बैकी लिंच और लिव मॉर्गन के बीच इस हफ्ते काफी अच्छा मैच होगा। उम्मीद के मुताबिक बैकी लिंच अपने टाइटल को डिफेंड कर लेंगी।