WWE रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन बैकी लिंच (Becky Lynch) ने अपनी बेटी के पहले बर्थडे पर दिल छू देने वाली बात कही और इस खास दिन को सेलिब्रेट भी किया। 11 मार्च, 2020 को रेड ब्रांड के एपिसोड में बैकी लिंच ने बड़ा ऐलान किया था। बैकी लिंच ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर सभी को खुशखबरी दी थी। बैकी लिंच ने इसके बाद Raw विमेंस चैंपियनशिप भी छोड़ दी थी। WWE से कुछ समय के लिए उन्होंने आराम ले लिया था। पिछले साल 4 दिसंबर को बैकी लिंच और सैथ रॉलिंस ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।WWE दिग्गज बैकी लिंच ने शानदार तस्वीर अपनी बेटी के साथ पोस्ट कीइंस्टाग्राम पर बैकी लिंच ने अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की। बैकी लिंच ने शानदार कैप्शन देकर अपनी बेटी को बर्थडे विश किया। View this post on Instagram Instagram PostSummerSlam में इस बार बैकी लिंच ने धमाकेदार वापसी की थी। बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर को हराकर Smackdown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी। बैकी लिंच का ये चैंपियनशिप रन शानदार चला। WWE ड्राफ्ट में इसके बाद बैकी लिंच को ब्लू ब्रांड से रेड ब्रांड में डाल दिया गया। शार्लेट फ्लेयर और बैकी लिंच के बीच इसके बाद टाइटल एक्सचेंज हो गया। बैकी लिंच के पास इस समय Raw विमेंस चैंपियनशिप हैं और वो रेड ब्रांड में जबरदस्त काम कर रही हैं।अगले हफ्ते Raw में बैकी लिंच का मुकाबला लिव मॉर्गन के साथ होगा। बैकी लिंच अपनी चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी। ये मैच बहुत ही शानदार होगा। उम्मीद के मुताबिक बैकी लिंच यहां अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर लेंगी। WWE ने बैकी लिंच के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। लंबे समय तक वो चैंपियन बने रहेंगी। Day 1 पीपीवी का आयोजन 1 जनवरी, 2022 को होगा। WWE ने अभी तक बैकी लिंच के प्रतिद्वंदी का ऐलान नहीं किया। शायद अगले हफ्ते इस बात का पता चल जाएगा। लिव मॉर्गन के खिलाफ मैच के बाद ही इस बारे में जानकारी मिलेगी। फैंस अब रेड ब्रांड के एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। लिव मॉर्गन और बैकी लिंच के बीच जबरदस्त मुकाबला यहां देखने को मिलेगा।