WWE समरस्लैम (SummerSlam) में इस बार बैकी लिंच (Becky Lynch) ने वापसी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया। बैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को 27 सेकंड में हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। अब ये बात पक्की है कि बैकी लिंच स्मैकडाउन (SmackDown) में नजर आएंगी। PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में अब बैकी लिंच के ब्लू ब्रांड में फ्यूचर प्लान को लेकर अपडेट दिया है। रिपोर्ट के अनुसार ब्लू ब्रांड रोस्टर में अब बैकी लिंच फ्यूचर में टॉप हील के रूप में काम करेंगी।SPOILER: YOU WILL NEVER BELIEVE WHO WWE HAS TURNED HEEL Elite: https://t.co/oJddIqji2u, Free: https://t.co/cibqaGITOn— PWInsider.com (@PWInsidercom) August 23, 2021WWE SummerSlam में बैकी लिंच ने जीती थी चैंपियनशिपबैकी लिंच ने बियांका ब्लेयर को हराया और अब उनके साथ ही पहली राइवलरी शुरू होगी। SummerSlam में पहले साशा बैंंक्स और बियांका ब्लेयर का मैच तय किया गया था। मैच शुरू होने से पहले ये ऐलान किया गया कि साशा बैंक्स मैच में मौजूद नहीं रहेंगी। इसके बाद कार्मेला की एंट्री हुई और वो बियांका ब्लेयर का सामना करने के लिए तैयार थीं। बैकी लिंच ने इसके बाद शानदार एंट्री की और कार्मेला को रिंग के बाहर भेज दिया।बियांका ब्लेयर को फिर बैकी लिंच ने चैंपियनशिप के लिए चुनौती दी। बियांका ने इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। बैकी लिंच ने सिर्फ 27 सेकंड में बियांका ब्लेयर को हराकर सभी को चौंका दिया। ये बात पता चल गई थी कि बैकी लिंच अब हील के रूप में नजर आएंगी। अभी इस बारे में कोई बड़ा अपडेट नहीं आया कि वो फेस बनेंगी या हील लेकिन रिपोर्ट के अनुसार वो हील रूप में नजर आएंगी।अगर बैकी लिंच हील कैरेक्टर में नजर आएंगी तो फिर फैंस का रिएक्शन क्या होगा ये देखने वाली बात होगी। बैकी लिंच ने जब चैंपियनशिप जीती तब फैंस का मिक्स रिएक्शन देखने को मिला। ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते बैकी लिंच नजर आएंगी। बियांका ब्लेयर ने अभी तक फेस के रूप में काम किया हैं। बैकी लिंच अब शायद हील कैरेक्टर में नजर आएंगी। ऐसा होगा तो फिर फैंस को मजा आएगा। बैकी लिंच ने एक साल से ज्यादा समय के बाद WWE में वापसी की हैं। इससे पहले वो रेड ब्रांड में फेस के रूप में काम कर रही थीं।