WWE रॉ (Raw) में इस हफ्ते बहुत बड़ा टाइटल मैच फैंस को देखने को मिलेगा। बैकी लिंच (Becky Lynch) अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप को बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के खिलाफ डिफेंड करेंगी। ये मैच बहुत ही जबरदस्त होगा। बियांका ब्लेयर के पास भी शायद ये अंतिम मौका चैंपियनशिप हासिल करने का होगा। इस मैच से पहले बैकी लिंच ने अब बियांका ब्लेयर को लेकर कड़ा बयान दिया है। WWE Raw में इस हफ्ते होगा धमाकेदार मैचबैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच इससे पहले तीन बार मैच हो चुका हैं। SummerSlam में बैकी लिंच ने वापसी कर बियांका ब्लेयर को 27 सेकेंड में हरा दिया था। इसके बाद Extreme Rules में दोनों के बीच मैच हुआ। इस मैच में साशा बैंक्स ने वापसी कर दखलअंदाजी दे दी थी। WWE Crown Jewel में कुछ दिन पहले ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिला था। बैकी लिंच, साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर ने फैंस को अच्छा मैच दिया। बैकी लिंच ने ट्विटर के जरिए बियांका ब्लेयर को धमकी दे दी हैं। बैकी लिंच ने कहा कि वो अभी तक अजेय रही हैं। The Man@BeckyLynchWWEBeat you at #SummerSlam. Beat you at #CrownJewel. Don’t know what this “shut up or run up” thing is about, I’ve been winning. Better bring all you have…But even that won’t be enough.6:45 AM · Nov 1, 20213356462Beat you at #SummerSlam. Beat you at #CrownJewel. Don’t know what this “shut up or run up” thing is about, I’ve been winning. Better bring all you have…But even that won’t be enough. https://t.co/Rcgb7QWUhoCrown Jewel में बैकी लिंच ने अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप डिफेंड की थी। इसके बाद ब्लू ब्रांड में टाइटल एक्सचेंज सैगमेंट हुआ था। SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अब शार्लेट फ्लेयर के पास हैं और Raw विमेंस चैंपियनशिप बैकी लिंच के पास आ गईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस बार WWE ड्राफ्ट में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिला था। बैकी लिंच को रेड ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया और फ्लेयर को ब्लू ब्रांड में डाल दिया गया। बियांका ब्लेयर को भी रेड ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया हैं। अब बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच अच्छा मैच फैंस को देखने को मिलेगा। बियांका ब्लेयर चाहेंगी कि वो इस बार चैंपियनशिप अपने नाम करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर टाइटल पिक्चर से बियांका ब्लेयर बाहर हो सकती हैं। वैसे टाइटल में बदलाव की आशंका बहुत ही कम है। बैकी लिंच का चैंपियनशिप रन आगे भी शानदार चलेगा। WWE ने उनके लिए बहुत बड़े प्लान तैयार किए है। अब देखना होगा कि ये दोनों सुपरस्टार्स फैंस को कितना अच्छा मैच देते हैं।