WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का इस हफ्ते का शो अच्छा रहा। शो ऑफ एयर होने के बाद SmackDown विमेंस चैंपियन बैकी लिंच (Becky Lynch) एक्शन में नजर आईं। बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के खिलाफ बैकी लिंच का मैच हुआ। विमेंस टैग टीम चैंपियंस नटालिया (Natalya) और टमीना (Tamina) ने बैकी लिंच के साथ मिलकर बियांका ब्लेयर, शॉट्जी (Shotzi) और नॉक्स (Nox) का सामना किया। इस मैच में बियांका ब्लेयर की टीम ने जीत हासिल की।Mannnnnnnn LOOK FinEST #Smackdown pic.twitter.com/dpUYfIw5Ki— ☭🎸 Cranberries Stan Account (@St_Stephan91) September 4, 2021WWE SmackDown का अगला एपिसोड 10 सितंबर को होगा, ब्रॉक लैसनर सहित कई दिग्गज इस शो में नजर आएंगे Extreme Rules पीपीवी के लिहाज से देखा जाए तो ब्लू ब्रांड का 3 सितंबर का एपिसोड काफी अच्छा था। बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच मैच का ऐलान यहां कर दिया गया। मेन इवेंट में रोमन रेंस और फिन बैलर के बीच यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच हुआ। MSG में अब WWE की वापसी होगी। 10 सितंबर को ब्लू ब्रांड का एपिसोड यहां होगा। WWE ने तीन महीने पहले ही इस शो का ऐलान कर दिया था। दिग्गजों का जमावड़ा भी यहां लगेगा। ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना को इस शो के लिए एडवर्टाइज किया गया है। Extreme Rules के लिए बियांका ब्लेयर और बैकी लिंच के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग भी देखने को मिलेगा।कुल मिलाकर देखा जाए तो ये शो हिट रहेगा। सैथ रॉलिंस और ऐज के बीच भी खतरनाक मैच का ऐलान इस शो के लिए कर दिया गया है। हालिया रिपोर्ट के अनुसार शो में अंडरटेकर भी एंट्री करेंगे और अगर ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आ जाएगा।ब्लू ब्रांड के इस एपिसोड में रोमन रेंस का जलवा भी देखने को मिलेगा। लैसनर की एंट्री होगी तो फिर रेंस क्या करेंगे ये देखने वाली बात होगी। सीना भी डार्क मैच इस बार लड़ेंगे। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WWE ने भी इस शो का ऐलान बहुत पहले कर दिया था। ये शो हिट रहेगा और फैंस को भी काफी मजा यहां आएगा। बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच भी घमासान देखने को मिल सकता है।