"थोड़ी उत्साहित और दुखी हूं"- WWE से Vince McMahon के रिटायर होने पर पहली बार Becky Lynch ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच की अहम प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार बैकी लिंच की अहम प्रतिक्रिया सामने आई

Becky Lynch: WWE से कुछ दिन पहले विंस मैकमैहन (Vince McMahon) ने रिटायरमेंट ले लिया था। अब क्रिएटिव टीम की पूरी जिम्मेदारी ट्रिपल एच के पास आ गई है। ट्रिपल एच के आने के बाद कंपनी में कुछ बदलाव जरुर होंगे और इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। ये बात WWE सुपरस्टार बैकी लिंच (Becky Lynch) अच्छे से जानती हैं। उन्होंने अपने हालिया बयान में विंस मैकमैहन को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

WWE से विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट को लेकर बैकी लिंच का बयान

पिछले महीने विंस मैकमैहन ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। इसी दिन एक और ऐलान हुआ था कि ट्रिपल एच अब WWE की कमान सभालेंगे। हाल ही में बैकी लिंच ने Mike Coppinger of ESPN को अपना इंटरव्यू दिया। कई बड़े मुद्दों पर बैकी लिंच ने यहां पर बात की। विंस मैकमैहन के रिटायरमेंट पर भी उनसे सवाल पूछा गया था। उन्होंने कहा,

अब नए एरा की शुरुआत हो गई है। थोड़ा उत्साहित भी हूं और दुखी भी। मैंने हमेशा एक बात सुनी थी की WWE का चार्ज विंस मैकमैहन के पास ही है। विंस मैकमैहन जो कर सकते हैं वो कोई नहीं कर सकता है। हमने हमेशा उनके अनुसार ही काम किया। विंस नहीं होते तो शायद हम भी WWE में कभी इस तरह आगे नहीं बढ़ पाते।
विंस ने हमेशा मेरे ऊपर भरोसा किया। उन्होंने मुझे हमेशा उस बात की अनुमति दी जो मैं करना चाहती थी। हमारे पास इस समय कुछ चीजों में बदलाव का मौका है। शायद हम ऐसा नहीं भी कर सकते है। लॉकर रुम के अंदर सभी उत्साहित हैं क्योंकि सभी जानते हैं जिस चार्ज मिला है वो बिजनेस के मामले में कितना ऊपर है। ट्रिपल एच हमेशा बिजनेस माइंडेड रहे हैं। ट्रिपल एच के साथ आगे काम करने में बहुत मजा आएगा।

हाल ही में SummerSlam इवेंट में बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के बीच Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच हुआ था। बैकी लिंच को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। बुरी खबर ये रही कि बैकी लिंच को चोट भी लग गई थी। अब वो कुछ महीनों तक रिंग में नजर नहीं आएंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications