रॉ के एक्सक्लूसिव पीपीवी नो मर्सी के बाद बारी थी मंडे नाइट रॉ के एपिसोड की। रॉ के इस एपिसोड के बारे में बहुत सारी चीजें बात करने के लिए हैं। कई मौकों पर शो का स्तर काफी ऊपर था तो कई मौकों पर शो का स्तर काफी नीचे था। WWE रॉ के इस एपिसोड को और शानदार बना सकता था। रॉ के इस एपिसो़ड में कई हंसने वाले पल थे और कई ऐसे पल थे जो केवल मनोरंजन के लिए थे। शो पर कई अच्छी चीजें हुई तो कई बुरी भी। जानिए रॉ के इस एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें। .@real1, consider your #CertifiedG Championship celebration CRASHED and RUINED, courtesy of The #KingOfTheCruiserweights@WWENeville! #RAWpic.twitter.com/ht3a6MFtjl — WWE (@WWE) September 26, 2017 अच्छी बात: मिज टीवी पर रोमन रेंस शानदार थे मंडे नाइट रॉ पर रोमन रेंस एक नई पर्सनालिटी के रुप में आए। मिज टीवी पर वह बेबीफेस के रोल में काफी रिलेक्स नज़र आ रहे थे। रोमन रेंस का मिज के साथ सैगमेंट काफी शानदार रहा। नो मर्सी पर रोमन रेंस ने जॉन सीना को हराकर एक बड़ा पुश हासिल किया है, लेकिन रॉ के इस एपिसोड में द मिज ने उनकी काफी धुलाई की। मिज के साथ बो डलास और कर्टिस एक्सल रिंग में मौजूद थे। Not so fast, @mikethemiz.... You'll be facing @WWERomanReigns TONIGHT on #RAW! It's true. It's DAMN TRUE! @RealKurtAngle pic.twitter.com/9uDFjLFSpT — WWE (@WWE) September 26, 2017