WWE Raw, 13 मार्च 2017: शो की अच्छी और बुरी बातें

raw-cover-1489462396-800

रैसलमेनिया अब केवल कुछ ही हफ्ते दूर हैं और इस हफ्ते के रॉ को देखकर हमे ऐसा नहीं लगता कि रॉ इसके लिए तैयार है। पिछले हफ्ते का रॉ बेहतरीन था लेकिन इस हफ्ते वही पुरानी घिसी पिटी कहानी शुरू हो गयी। तीन घंटे तक चले इस शो को ख़राब होने से मिशिगन के डिट्रियोट, जो लुइस एरीना के दर्शक भी नहीं बचा पाएं। हम उम्मीद करते हैं कि हम यहां पर ऐसा कुछ नहीं करेंगे। ये रही इस हफ्ते के शो की अच्छी और बुरी बातें:

Ad

#1 अच्छी बात: सैथ रॉलिन्स को रैसलिंग करने की हरी झंडी मिली?

इस हफ्ते के मंडे नाईट रॉ के सबसे मुख्य आकर्षक पल के लिए हमे पुरे तीन घंटे इंतज़ार करना पड़ा। यहां पर ट्रिपल एच और मिक फॉली के बीच बहस हद से ज्यादा बढ़ गयी थी। ट्रिपल एच ने बीच में दखल दिया, लेकिन फिर उनका सामना उनके पुराने दोस्त मिस्टर. सोको से हुआ। जब ऐसा लगा की फॉली, हंटर को चोक कर देंगे तब स्टेफ़नी मैकमैहन ने फॉली को लो ब्लो दे दिया। जिसके बाद फॉली नीचे गिर गए। फॉली को बचाने के लिए, सैथ रॉलिन्स बैसाखियों के सहारे आएं। लेकिन फिर उन्होंने बैसाखियों को बाहर फेंकते हुए किंग ऑफ किंग्स से लड़ने रिंग में उतर गए। इस सेगमेंट के अंत में सैथ रॉलिन्स फ्लोर पर गिरे हुए थे, लेकिन इसे देखकर हम कह सकते हैं कि वो रैसलमेनिया के लिए तैयार हैं। दर्शक जिस तरह से सैथ रॉलिन्स को चीयर कर रहे थे, उसे देखकर हम कह सकते हैं कि वो पूरी तरह से बेबीफेस बन चुके हैं। देखते हैं आगे क्या होगा। #1 बुरी बात: शॉन माइकल्स को बेवकूफ दिखाना raw-worst-shawn-michaels-got-booed-1489462848-800 जिंदर महल के खिलाफ मैच के बाद रोमन रेन्स ने द अंडरटेकर को आवाज लगाई, लेकिन तब मिस्टर. रैसलमेनिया, शॉन माइकल्स आ गए। माइकल्स WWE के एक बड़े नाम हैं। वहां पर शॉन माइकल्स ने कहा कि वो रोमन रेन्स के तरह से हैं, जिसका दर्शकों ने अच्छे से स्वागत नहीं किया। रोमन रेन्स को टीवी पर कमज़ोर नहीं दिखाया जा सकता और इसी लिए उन्होंने कहा, "द अंडरटेकर ने आपका करियर खत्म किया, मैं उनका करूँगा।" शॉन माइकल्स WWE के एक बहुत बड़े हस्ती हैं और यहां पर जब दर्शकों ने उनके साथ ऐसा व्यवहार किया तब हमें बहुत दुःख हुआ। क्या इस सेगमेंट का कोई अर्थ था। #2 अच्छी बात: हमें नए टॉम फिलिप्स मिले raw-best-the-real-tom-phillips-1489463162-800 जब ये हील थे तो दर्शक इनके लिए चीयर किया करते थे एयर अब जब ये बेबीफेस बन गए हैं, तो उन्होंने शो पर आग लगा दी। जिस तरह से JeriKO टॉम फिलिप्स के साथ किया करते थे, वैसा ही कुछ यहां पर जेरिको ने माइक रोम के साथ किया। टॉम फिलिप्स स्मैकडाउन के चौथे कमेंटेटर हैं। समस्यों के लिए रोम को क्लिस्ट में डाला गया। WWE प्रसंशकों द्वारा एक बेबीफेस को चीयर होते देखना मजेदार था। इतना दौर से गुजरते हुए, रैसलमेनिया के बाद जैरिको का कुछ समय ऑफ लेना, दुःखद होगा। #2 बुरी बात: एंडरसन और गैलोज़ बेवकूफ हैं raw-worst-stupid-anderson-and-gallows-1489463483-800 लगता है कि WWE ऐसा समझ रही है कि "मैच में दखल देने के कारण मैच रद्द" करने वाली धमकी से हम डर जाएंगे। टैग टीम चैंपिनशिप के लिए नंबर एक कंटेंडर मैच के लिए एंजो और कैस का सामना शेमस और सिजेरो से हो रहा था। वहां पर ल्यूक गैलोज़ और कार्ल एंडरसन ने देखल दे दिया। बुरी बात ये है कि द क्लब इस धमकी को गंभीरता से ले रही है। जिसे भी WWE की थोड़ी बहुत जानकारी हो, वो ये समझ सकता है कि ऐसा कुछ नहीं होनेवाला। WWE को थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी चाहिए। WWE किसे बेवकूफ बना रही है? #3 अच्छी बात: विलेन केविन ओवन्स raw-best-heel-owens-1489463751-800 केविन ओवन्स बुरे इंसान हैं और ये बिज़नेस के लिए अच्छा है। हालांकि हम उन्हें क्रिस जैरिको के साथ न देख पाने का दुःख जाता रहे हैं, लेकिन ओवन्स दृढ़ निश्चय कर लिया है और एकदम फोकस हैं। उसके साथ साथ वो एकदम आक्रमक नज़र आएं। ऐसा हमने उन्हें शायद ही देखा हो। उनका ये रूप देखने लायक था। अब होनेवाले जैरिको बनाम ओवन्स के फ्यूड में हमारे पास एक बेबीफेस है, जिसे दर्शक चीयर करेंगे और एक हील है जिसे दर्शक बू करेंगे। वैसे हम मजेदार केविन ओवन्स को मिस कर रहे हैं। #3 बुरी बात: एमा की वापसी raw-worst-are-we-doing-this-again-1489463944-800 हम जानते है विमेंस डिवीज़न में कुछ नया नहीं है। नाया जैक्स का सामना बेली से हुआ और ये इस महीने में उनकी ये कितवी भिड़ंत थी, हम उसकी गिनती भूल चुके हैं। एमा की वापसी का क्या उन्हें काउंटडाउन चाहिए? क्या वो सीधे से मुख्य रोस्टर में शामिल नहीं हो सकती? वो डैना ब्रूक के साथ आ सकती हैं। लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications