WWE स्मैकडाउन लाइव, 3 जनवरी 2017: शो की अच्छी और बुरी बातें

कल रात रॉ की अच्छी और बुरी बातों पर लिखते हुए ऐसा लगा की हम कोई काम कर रहे हैं और अब स्मैकडाउन लाइव की अच्छी और बुरी बातें लिखते हुए हमारा मानसिकता बदली हुई है। दर्शकों ने भी दो घंटे के शो का भरपूर मजा लिया। हम भी इसे लेकर अपने विचार आपसे साझा करना चाहते है। दो घंटे तक दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए इस शो में बहुत कुछ था। स्मैकडाउन लाइव का बुरा सेगमेंट भी रॉ के ब्रौन स्ट्रोमैन और सेमी जेन के सेगमेंट के अलावा रॉ के बाकी सेगमेंट से अच्छा था। इसी बात पर हम यहां पर इस हफ्ते के स्मैकडाउन लाइव की अच्छी और बुरी बातों पर चर्चा करते है: #1 बुरी बात: फुएंट्स और रानॉलो की गलती sd-worst-botch-1483501258-800 इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए द मिज़ का सामना करने से पहले दैश फुएंट्स ने डीन एम्ब्रोज़ का इंटरव्यू लिया। दैश फुएंट्स की जुबान लड़खड़ाई ,और वो एक शब्द पर अटक गई। दूसरे सवाल के समय उनमें हड़बड़ाहट दिखाई दे रही थी। क्या किसी को उनकी गलती याद है, जब उन्होंने जेम्स एल्सवर्थ को जेम्स एलिस कहा? उनकी हर गलती जेम्स एल्सवर्थ के आस पास ही हुई। मैरो रानॉलो जिन्हें उनकी गलतियों के लिए जाना जाता था, उन्होंने डीन एम्ब्रोज़ को उनके मैच के पहले डॉल्फ ज़िगलर कह कर पुकारा। डेविड ओतुंग जो सबसे ज्यादा गलतियां करते है, उन्होंने यहां पर गलती सुधारी। #1 अच्छी बात: जॉन सीना और एजे स्टाइल्स की बहस sd-best-brother-in-law-1483500642-800 दर्शक सच में जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के खिलाफ री मैच देखना चाहते हैं। रॉ की तुलना में यहां पर दर्शक सेगमेंट के लिए बहुत ज्यादा उत्साहित थे। साइनिंग के समय स्टाइल्स ने शायद अपने करियर की कुछ सबसे अच्छी लाइनें कहीं। उन्होंने सीना को खुशनसीब इंसान बताया कि, उन्हें कंपनी में जो भी मौकें मिले है, उसकी वजह उन्हें ब्रदर-इन-लौ है। इसके अलावा उन्होंने ये कहा कि, सीना हॉलीवुड में कभी द रॉक से और रिंग में स्टाइल्स से अच्छे नहीं हो सकते। सीना ने भी जवाब में सच्चाई बताई और उन्हें भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कमाल की बात है कैसे स्मैकडाउन लाइव असलियत को अपने शो को बखूबी दिखा देते हैं। इसलिए उन्हें जबरन कुछ नहीं करना पड़ता। इस सेगमेंट में कॉर्बिन को जोड़कर उन्होंने कॉर्बिन का स्तर भी बढ़ा दिया। ये सेगमेंट कमाल का था। #2 अच्छी बात: हील टर्न के लिए स्लो बिल्ड अप dolph-ziggler-1483545546-800 आख़िरकार डॉल्फ ज़िगलर दिखाई दिए। उन्हें उनके दुश्मन बैरन कॉर्बिन ने हराया, और फिर बैकस्टेज उनकी भिड़ंत उनके दोस्त कैलिस्टो से हो गयी। इसके बाद उनका झगड़ा अपोलो क्रूज से भी हो गया। हील टर्न की सबसे खास बात ये होती है कि उसे किस तरह से निभाया जाता है। ज़िगलर लगातार से हारते आएं है, और अब अंत में जाकर उनकी सब्र का बांध टूटा। हील बनकर ज़िगलर कई मिड कार्ड रैसलर्स जैसे अपोलो क्रुज, सैंटा रायनो और मोजो रौली से फ्यूड कर सकते हैं। संयोग से ये तीनों ज़िगलर के दोस्त है, जिनपर ज़िगलर ने बैकस्टेज हमला किया। #2 बुरी बात: नैति/निकी का प्रोमो sd-worst-2-1483502052-800 जब नैति ने कहा कि वो अपने अंकल से अच्छी है, तो हमें ये बहुत मामूली बात लगी। वो अपनी फिनिशिंग मूव में विविधता लेकर आती है, और उनकी म्यूजिक में भी बदलाव दिखाई देता है। ये सब बात उन्हें निकी ने भी बताया। अब तक उनकी रिंग गियर हार्ट के कलर का हुआ करती थी। नटाल्या हमें 90 के दशक के स्टिंग की याद दिलाती है। 90 दशक के सबसे बड़े बेबीफेस को केवल परिवर्तन के लिए हील टर्न किया गया। वैसे ये चाल विफल हो गयी, क्योंकि स्टिंग नेचुरल फेस है। नैति भी फेस हैं, और हील टर्न से उन्हें नुकसान हुआ। #3 अच्छी बात: नया इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन sd-cover-1483502531-800 रॉ में विमेंस चैंपियनशिप के अलावा बाकी सभी ख़िताब विजेता के पास ही रहते हैं। स्मैकडाउन ऐसा नहीं करती, वो परिवर्तन लेकर आते हैं जिससे मैच में मनोरंजन बरकरार रहता है। इसलिए यहां पर अनुमान लगाना मुश्किल है। ज़रा सोचिए रोमन रेन्स फाइटिंग चैंपियन है, और इस हफ्ते जैरिको के खिलाफ लड़ते-लड़ते वो अपना ख़िताब हार गए होते। इससे दर्शकों की रैसलिंग में और ज्यादा दिलचस्पी बढ़ती। हालांकि हमे द मिज़, इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के साथ अच्छे लगते थे, लेकिन अब हम ये भी देखना चाहते है कि इसके बाद डीन एम्ब्रोज़ किस ओर बढ़ते हैं। #4 सबसे अच्छी बात: आकर्षक स्टोरीलाइन sd-hot-chick-1483502855-800 हमे अब तक नहीं पता की वो लूचाडोर कौन है। उम्मीद करते हैं कि वो एलेक्सा की तरह ही कोई हो। हमे और एलेक्सा देखने है।