निश्चित ही एलेक्सा ब्लिस ने पहले NXT में और अब मेन रोस्टर में काफी प्रभावित किया है, लेकिन मेन इवेंट में उन्हें इतनी जल्दी इतना बड़ा पुश मिल जाएगा, इस बात की उम्मीद किसी को नहीं थी। यह देखकर अच्छा लगा कि WWE युवा स्टार्स पर इतना भरोसा दिखा रहा है। उन्होंने आज कंपनी की फेस निकी बैला को पिन करकर यह मौका कमाया और अब उनका सामना होगा, बैकी लिंच से विमेंस चैंपियनशिप के लिए। यह फाइट लंबे समय तक फैंस को याद रहने वाली है, जरूरत है तो इसे सही से आगे ले जानी की।
Edited by Staff Editor