#4 अच्छी बात: सर्वाइवर सीरीज के लिए नया मैच
WWE ने एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर को काफी समय एक दूसरे से दूर रखा और ऐसा करना कोई आसान काम नहीं था। खासकर के तब जब विमेंस डिवीज़न में ज्यादा रैसलर्स न हो। सर्वाइवर सीरीज 2017 पर दोनों महिलाएं की भिड़ंत होने वाली है। मुख्य रोस्टर में आने के बाद से एलेक्सा ब्लिस रॉ और स्मैकडाउन दोनों रोस्टर में सबसे दमदार साबित हुई है। वहीं शार्लेट ने पिछले साल रॉ विमेंस डिवीज़न को अपने कंधे पर लेकर आगे लाया थी। वहीं इस समय वो स्मैकडाउन लाइव की टॉप महिला रैसलर हैं। सर्वाइवर सीरीज पर चैंपियन बनाम चैंपियन मैच में अब हमारे सामने साफ हील और बेबीफेस चैंपियन है इसलिए दोनों का आमना - सामना देखने लायक होगा। दुर्भाग्य से नटिलिया और एलेक्सा ब्लिस के मैच में ये बात नहीं थी। काफी समय बाद WWE द्वारा दिया गया ये एक टॉप सेगमेंट में से एक है। लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी