WWE SmackDown, 19 सितंबर 2017: शो की अच्छी और बुरी बातें

3a9a2-1505874372-800

अच्छी बात: केविन ओवंस और शेन सागा

c14d7-1505875313-800

पिछले हफ्ते केविन ओवंस और विंस मैकमैहन के बीच हुए सेगमेंट में केविन ने विंस पर अटैक कर दिया था। जिसके बाद फैंस को इसके आगे की स्टोरीलाइन देखने का बेसब्री से इंतजार था।

इस हफ्ते केविन ओवंस सैटेलाइट से नज़र आए। केविन ने कहा कि वह विंस मैकमैहन की काफी इज्जत करते है और यह सब शेन मैकमैहन की वजह से हुआ है। वह उन्हें नहीं छोड़ेंगे। केविन ने विंस पर अटैक करने को लेकर अपनी गलती मानते हुए सबसे माफी मांगी।