WWE SmackDown, 21 नवंबर 2017: शो की अच्छी और बुरी बातें

19-54-12-e5efd-1511321081-500

#2 बुरी बात: दो शो, एक ही कहानी?

19-54-57-39e52-1511322640-500

रॉ के शो में हमे जैसा नज़ारा देखने मिला वैसा ही कुछ स्मैकडाउन लाइव पर भी हुआ। जहां रॉ पर पेज ने वापसी की तो उनके साथ मैंडी रोज और सोन्या डेविल ने मुख्य रोस्टर डेब्यू करते हुए रॉ विमेंस चैंपियन एलेक्सा ब्लिस पर हमला किया। थोड़ी हैरानी इस बात को लेकर हुई कि स्मैकडाउन पर भी ऐसी ही एक स्टोरी आगे बढ़ाई जा रही है। रूबी रायट, लिव मॉर्गन और सारा लोगन ने स्मैकडाउन में डेब्यू करते हुए महिला डिवीज़न पर हमला शुरू कर दिया।

पेज की तुलना में रूबी रायट लोकप्रिय नाम नहीं हैं। इसलिए उन्हें इस अंदाज में लेकर आने की जगह उनके लोकप्रियता को लेकर काम किया जाता तो अच्छा हुआ होता।

App download animated image Get the free App now