यहां पर हमें एक बात माननी पड़ेगी, जिस शो का अंत द अंडरटेकर, ब्रॉक लैसनर और गोल्डबर्ग से हुई हो उससे मुकाबला नहीं किया जा सकता। स्मैकडाउन लाइव की अच्छी बात ये है कि उन्होंने कोशिश अच्छी की।
एक तरह से ये परफेक्ट शो नहीं था, लेकिन WWE के प्रंशसकों को रॉयल रम्बल के लिए उत्साहित रखने का इसने पूरा काम किया।
ऑहियो, टोलेडो के हटिंगटन सेंटर से प्रसारित किये गए स्मैकडाउन लाइव शो का रॉस्टर सिमित था। इसमें आनेवाले पे पर व्यू, रॉयल रम्बल और फिर दो हफ्ते बाद होनेवाले एलिमिनेशन चैम्बर का जिक्र किया गया।
अभी इस हफ्ते के स्मैकडाउन लाइव की अच्छी और बुरी बातों पर विचार करने का समय है।
#1 बुरी बात: एजे स्टाइल्स को दबाना
इस हफ्ते के शो पर एजे स्टाइल्स ने हमारा ध्यान रॉयल रम्बल पोस्टर की ओर केंद्रित किया। WWE के रॉयल रम्बल पोस्टर पर स्टाइल्स की तस्वीर सबसे पीछेवाले रो में है। ये हैरानी की बात इसलिए है क्योंकि स्टाइल्स WWE चैंपियन है।
उनकी तस्वीर पीछे करना ये दर्शाती है कि वे छोटे शो के चैंपियन हैं। इसके अलावा बाकी स्मैकडाउन लाइव स्टार्स को भी काफी पीछे किया गया है। पोस्टर को देखकर ऐसा लग रहा है कि रॉ फ्लैगशिप ब्रैंड है और रॉयल रम्बल पर वो ही सबसे आगे रहेगा।
वहीं एक दूसरे सेगमेंट में जॉन सीना का एजे स्टाइल्स को WWE में आने से पहले बड़ा स्टार बताते हुए उन्हें, "एटलांटा का कोई आदमी" कहना सही नहीं था। केवलइतना ही नहीं WWE के लोकप्रिय रैसलर, जॉन सीना ने इंडी रैसलिंग का भी अपमान किया।
बुरी बात ये है कि सीना की बातों के बाद स्टाइल्स को कुछ कहने का मौका नहीं मिला, जिससे स्टाइल्स बेवकूफ दिखने लगे। इसलिए आज WWE को अपनी रेटिंग बढ़वाने के लिए पूर्व रैसलर्स को बुलाना पड़ता है। एक चैंपियन के साथ चैंपियन जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए।
#1 अच्छी बात: महिलाओं के लिए 4 स्टोरीलाइन
याद है वो समय जब महिलाओं का मैच साइडशो हुआ करता था और आप बाथरूम ब्रेक लिया करते थे? वहीँ कुछ दर्शक इसे केवल ब्रा और पैंटी के मैच के रूप में देखा करते थे।
लेकिन शुक्र है कि आज वैसे दिन नहीं है। आज के समय पर स्मैकडाउन पर महिलाओं के लिए चार स्टोरीलाइन चल रही है और हमने इसे मरिसे और रिनी यंग को शामिल नहीं किया है।
निकी बेला और नैटी की दुश्मनी बढ़ते जा रही है। बैकी लिंच और मिकी जेम्स के बीच फ्यूड चली आ रही है। हम नाओमी और एलेक्सा ब्लिस के बीच के फ्यूड में क्या होता है वो देखना चाहते हैं। कर्मेला और जेम्स एल्सवर्थ की प्रेम कहानी ने भी अच्छा मोड़ लिया हुआ है।
#2 बुरी बात: रम्बल जॉबर/ द लंबरजॉब
हमे अभी भी समझ नहीं आ रहा, रॉयल रम्बल काम कैसे करता है? कई स्टार्स सीधे आकर कह देते हैं कि वो रॉयल रम्बल का हिस्सा हैं, वहीँ मोजो राउली को बैटल रॉयल और सेमी जेन को सैथ रॉलिन्स के खिलाफ जीतने की ज़रूरत पड़ती है।
हम जानते है इस सेगमेंट का काम केवल मोजो राउली को बाकि सिंगल स्टार्स के आगे पुश करना था। लेकिन ये केवल समय की बर्बादी थी।
क्या इस मैच का हिस्सा बनने के बाद अपोलो क्रुज रॉयल रम्बल में नहीं दिखेंगे? क्या कैलिस्टो ऐसा करेंगे? क्या यहां पर केवल टैग टीम सदस्य हिस्सा ले सकते हैं?
#2 अच्छी बात: असली लंबरजैक मैच
ये मैच ओमेगा बनाम ओकाड़ा पार्ट 2 तो नहीं था। लेकिन इस मैच की स्टोरी और लंबरजैक ने इस बात को सुनिश्चित किया कि दर्शक इससे जुड़े रहे। इससे हमें रॉयल रम्बल जैसे महसूस हुआ और ये अच्छी बात थी।
अब IC चैंपियन के रूप में डीन एम्ब्रोज़ के पास हील रूप में काम करने के कई विकल्प हैं। अब हमारे पास हील डॉल्फ ज़िगलर, बैरन कॉर्बिन और अगर मौका मिला तो हील ल्यूक हार्पर भी हैं।
#3 बुरी बात: झूठा एक्सेंट
क्या एक प्रोमो के लिए दो बड़े स्टार्स को झूठे एक्सेंट की ज़रूरत है? आप जैसे हैं, वैसे ही रहिए। दर्शकों को वही पसन्द है।
#3 अच्छी बात: वायट फैमिली का विवाद
क्या कभी ऐसा हुआ है कि दो विरोधी एक साथ, एक ही थीम म्यूजिक पर एंट्री कर रहे हैं? मुझे लगा ये मैच कमाल का हो रहा है, लेकिन फिर JBL गलतियां करने लगे और "रैंडी हार्पर" कहने लगे।
रैंडी ऑर्टन को हमेशा से कम आंका गया है। वो एकदम वाईपर की तरह धीरे से हमला करते हैं। वहीं ब्रे वायट अपने पुराने और वफादार साथी पर टर्न हुए।
क्या इसका मतलब ये है कि हार्पर अब अकेले हो गए हैं? क्या रैंडी ऑर्टन इसका फायदा उठाकर, वायट को धोखा दे सकते हैं?
हमे अब रॉयल रम्बल 2017 का बेसब्री से इंतज़ार है।