WWE Smackdown Live, 27 दिसंबर 2016: अच्छी और बुरी बातें

बुरी बात
Ad
1- जेबीएल का बीच में रुकना
jbl-wwe-smackdown-wrestling_3747865-1482898946-800

हमें नहीं पता कि यह जेबीएल की गलती थी या फिर उनका माइक बीच में बंद हो गया। एलेक्सा ब्लिस और बैकी लिंच के बीच होने वाले स्मैकडाउन लाइव विमेन्स चैंपियनशिप मैच से पहले जब वो बैकी लिंच के बारे में बात कर रहे थे, तो एक नाजुक मोड़ पर वो चुप हो गए। वो कह रहे थे की बैकी सबसे पहली स्मैकडाउन लाइव और इसी बीच वो चुप हो गए। इसके बाद मौरो रैनैलो और डेविट ओटूँगा इस बात का अंदाजा लगा रहे थे कि वो क्या कहना चाहा रहे थे? क्या वो सबसे पहली ड्राफ्ट पिक थी? क्या वो पहली विमेन्स चैम्पियन थी? क्या वो पहली बार 2 बार स्मैकडाउन लाइव विमेन्स चैम्पियन बनेंगी? इसमें हम थोड़ी चीजें और जोड़ देते है। क्या वो जेबीएल को कनफ्यूज करने वाली पहली ऑरेंज हेयर्ड विमेन है? क्या वो पहली विमेन है, जोकि जेबीएल को पसंद आई? किसी को नहीं पता वो क्या कहना चाहते थे। दूसरी तरफ मौरो के मज़ाक की टाइमिंग बिल्कुल भी अच्छी नहीं थी, जब उन्होंने कहा कि WWE के मेटल एथलीट बैरन कोर्बिन हैवी मेटल बैंड बैरोनेस के बड़ी फैन हैं। ये बिल्कुल भी अच्छा नहीं था।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications