WWE Raw, 20 सितम्बर 2016: शो की अच्छी और बुरी बातें

"जेरी द किंग लौलेर" के होमटाउन मेम्फिस से इस हफ्ते का रॉ एपिसोड दिखाया गया। WWE का ये लाल ब्रैंड अब अपना पहला खुद का पे-पर-व्यू करने की तैयारी में है। इस हफ्ते का शो इसी को लेकर बनाया गया था और हमे इसमें कई चीज़ें पसंद आई और कई चीज़ें पसंद नहीं आई। हमेशा की तरह शो ज्यादा ख़राब नहीं था और इसका पे-पर-व्यू बढ़िया हो सकता है। हमे बस शो की लंबाई पसंद नहीं आई। इतना कहने के बाद यहाँ पर हम शो की अच्छी और बुरी बातों पर थोड़ा चर्चा करते हैं। अच्छी बातें: शो काफी मनोरंजक रहा और ये रही इसकी अच्छी बातें: 1- स्टील केज की वापसी 222_raw_09192016ej_3960-e17f1cdb753aa6674660f68bce21b913-1474348388-800 WWE शो में कुछ बदलाव करती है तो अच्छा लगता है। एम्ब्रोज़ और शेमस के बीच मैच के बाद पहली बार स्टील केज का इस्तेमाल हुआ था। इस बार इसमें मुकाबला हुए केविन ओवन्स और रोमन रेन्स के बीच। ये एक बेहतरीन केज मैच तो नहीं था, लेकिन जैसे ये मैच आगे बढ़ा उसे देखकर मजा आया। जी हाँ, इस हफ्ते भी सैथ रॉलिन्स को छलांग लगाने के लिए एक बहाना मिल गया। 2- मजेदार दर्शक seth-jumping-once-more-1474344405-800 किसी भी शो को कामयाब या विफल बनाने का काम उसके दर्शक कर सकते हैं। इस हफ्ते की भीड़ में जोश था और एनर्जी से भरी हुई थी। उन सभी के लिए जोरदार तालियां बजनी चाहिए। मेम्फिस, कमाल कर दिया। 3- जैरिको की लिस्ट 3.-the-list-of-jericho-1474344828-800 क्रिस जेरिको कई सेगमेंट का हिस्सा बने। वे मजेदार हैं और रोस्टर पर उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जो दर्शकों से आसानी से जुड़ जाते हैं। रॉ के जनरल मैनेजर जिस तरह काम कर रहे हैं, उससे वे खफा थे और इसपर उन्होंने 'जेरिको की लिस्ट' तैयार कर डाली। फॉली और जेरिको के बीच बैकस्टेज सेगमेंट हुआ जहाँ पर दोनों ने केफेब से आगे निकलते हुए एक दूसरे पर मजेदार लाइन बोली। अगर यहाँ पर कोई WWE का इसे पढ़ रहा होगा तो मैं उससे कहना चाहूंगा कि जेरिको को कभी रिटायर नहीं होने देना चाहिए। 4- क्रूज़रवेट ने अपनी पहली झलक में हमें प्रभावित किया cruiserweights-1474345241-800 रिच स्वान, ब्रायन केंड्रिक, सेड्रिक एलेग्जेंडर और ग्रान मेटालिक ने इस हफ्ते रॉ पर डेब्यू किया और रॉ के मुख्य रॉस्टर पर कमाल की रैसलिंग की। मैच के बीच में ही तीन अंजान रैसलर्स (ध्यान दीजिए कि मंडे नाईट की तुलना में कम ही दर्शक WWE नेटवर्क पर CWC देखते हैं।) एयर द ब्रायन केंड्रिक ने मेम्फिस के दर्शकों को 'दिस इस ओसम" के चैंट करने पर मजबूर कर दिया। यहाँ पर केंड्रिक को दर्शकों के बीच इतना लोकप्रिय करने से वे खुद के लिए प्रतियोगिता बढ़ा रही लेकिन रॉस्टर कोई दूसरा रैसलर नहीं है जो ऐसा कर सके। 5- सिजेरो बनाम शेमस 5.-cesaro-vs-sheamus-1474345563-800 रॉ पर शेमस और सिजेरो के बीच कमाल का मैच हुआ। हालांकि दोनों के बीच की सीरीज कमाल की रही है, लेकिन वे देखना पड़ेगा की दोनों में से आगे कौन बढ़ेगा। दोनों को इसकी जरूरत है और दोनों मजेदार हैं। एक दौर में जहाँ पर कई छोटे रैसलर्स हैं, वहां पर इन दोनों बड़े रैसलर्स का मुकाबला देखने लायक होगा। बुराईयां: ये रही वो बातें जो हमे इस शो की पसंद नही आई 1- मिक फोली का प्रोमो 1.-botchy-promo-1474345810-800 इसे क्रिस जेरिको के लिस्ट में जाना चाहिए। जहाँ क्रूज़रवेट के इंटरोडक्शन एक अच्छा प्रोमो हो सकता था, वहीँ जनरल मैनेजर के ढिलाई से काम करने के कारण ये ख़राब हो गया। हालांकि फोली ने बाद में संभाल लिया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अब हमे इससे आगे बढ़ जाना चाहिए। 2- शो की लंबाई 2.-bo-ring-1474346089-800 भले ही इस हफ्ते के शो पर थोड़े फिलर थे, लेकिन फिर भी शो काफी लंबा चला। इस शो में और अधिक तेज़ी लाई जा सकती थी, जिससे ये और मनोरंजक बन जाता। इससे कई दर्शकों की समस्या भी हल हो जाती। इसके अलावा एड ब्रेक मैच के बाद होने चाहिए, मैच के बीच में नहीं। 3- क्रूज़रवेट चैंपियन के लिए कोई शो नहीं? 1.-new-champion-1474346295-800 PPV की ओर बढ़ रहे शो पर क्रूज़रवेट चैंपियन का डेब्यू बनता था। लेकिन मंडे नाईट रॉ पर ऐसा नहीं हुआ। WWE की लॉजिक समझ नहीं आती। अंत में: इस हफ्ते रॉ की रेटिंग थी 6.5/10। लेखक: रिजु दासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications