Ad
जिस समय से रॉ में क्रूजरवेट डिवीजन को शामिल किया गया है, तब से ही इस बात पर चर्चा तेज थी कि नेविल यहाँ पर कितने सफल हो सकते है और वो डिवीजन के एक नया मुकाम दें सकते है। चोट के बाद वापसी करने के बाद से ही नेविल कहीं गायब से थे, लेकिन उन्हें सही जगह पर देखकर अच्छा लग रहा है। सच कहे तो डिवीजन में कोई भी स्टार अपने दम पर आगे नहीं ले जा पा रहे हैं और उन्हें इसके लिए कोई स्टार चाहिए था। नेविल की वापसी की सबसे अच्छे बात यह थी कि वो हील के रूप में वापिस आएँ। हालांकि क्राउड़ को उस बात से फर्क नहीं पड़ा और उन्होंने नेविल को बेबीफेस के तौर ही रिस्पोंस दिया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या नेविल क्रूजरवेट डिवीजन को ऊंचाई पर ले जा सकते हैं।
Edited by Staff Editor