WWE SmackDown, 1 नवंबर 2019: शो की अच्छी और बुरी बातें

WWE स्मैकडाउन
WWE स्मैकडाउन

#2 बुरा: क्राउन ज्वेल के जोश को बरकरार न रख पाना

WWE ने क्राउन ज्वेल के रूप में एक सफल शो किया था। इस शो के बाद फैंस को स्मैकडाउन में कई सारे सेंगमेंट का इंतजार था, लेकिन इस बार शो में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। शो से इस बार रोमन रेंस और यूनिवर्सल चैंपियन ब्रे वायट जैसे स्टार्स नहीं रहे। जिस वजह से भी शो के कई जरूरी सैंगमेंट फैंस को देखने को नहीं मिले।

#3 अच्छा/बुरा: सैमी जेन का इस समय का रोल

सैमी जेन पिछले कुछ समय से लगातार नाकामुरा के मैनेजर की भूमिका में नजर आ रहें हैं। उनकी इस भूमिका की वजह से काफी ज्यादा फैंस को निराशा हुई है क्योंकि वो इन रिंग एक्शन में खुद को साबित कर सकते हैं। इसके अलावा अगर उन्हें कंपनी सही तरह से पुश करें तो वो स्मैकडाउन के टॉप स्टार बन सकते हैं। हालांकि इस भूमिका में भी उन्होंने अभी तक कई अच्छे सैंगमेंट किये हैं। उनकी इस भूमिका की वजह से नाकामुरा एक बार फिर से खुद को चैंपियन के रूप में साबित कर पाए हैं