WWE SmackDown Best & Worst: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी शानदार रहा। इस शो द्वारा SummerSlam 2024 के लिए बिल्डअप शुरू किया गया। कई अच्छे मैचों और सैगमेंट्स को बुक किया गया। देखा जाए तो कंपनी ने फैंस को तगड़ा शो देने की पूरी कोशिश की। WWE SmackDown के एपिसोड में कई जगहों पर कंपनी ने फैंस को प्रभावित किया। इसी बीच कुछ जगहों पर सभी को थोड़ी निराशा का भी सामना करना पड़ा। इस आर्टिकल में हम WWE SmackDown के एपिसोड की 2 अच्छी और 2 बुरी बातों को लेकर चर्चा करने वाले हैं। 1- WWE SmackDown की अच्छी बात: द ब्लडलाइन का डॉमिनेंस View this post on Instagram Instagram Post कुछ हफ्तों पहले तक नए ब्लडलाइन फैक्शन की काफी आलोचना हो रही थी और उन्हें लोग उतना पसंद नहीं कर रहे थे। अब यह चीज़ बदलती हुई नज़र आ रही है। सोलो सिकोआ अपना किरदार बढ़िया तरह से निभाते आ रहे हैं। ब्लडलाइन को WWE द्वारा लगातार ताकतवर दिखाया जा रहा है। WWE SmackDown के एपिसोड में ब्लडलाइन के जेकब फाटू ने अकेले दम पर ऑस्टिन थ्योरी और DIY की हालत खराब की। इसके साथ ही कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन का भी ब्लडलाइन ने बुरा हाल कर दिया। इस फैक्शन ने अंत में रैंडी ऑर्टन को टेबल पर पटक दिया। जिस तरह से इस ग्रुप को बुक किया जा रहा है, ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उन्हें रोकना अब किसी भी स्टार के लिए मुश्किल हो जाएगा। 1- बुरी बात: ब्लेयर डेवनपोर्ट की WWE मेन रोस्टर पर लगातार हारब्लेयर डेवनपोर्ट कुछ हफ्ते पहले विमेंस Money in the Bank क्वालीफाइंग मैच हार गई थीं। इस हफ्ते उनका एक सिंगल्स मैच देखने को मिला। डेवनपोर्ट का सामना सिंगल्स मैच में नेओमी से देखने को मिला। फैंस को लगा था कि ब्लेयर की जीत होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नेओमी ने पूर्व NXT UK स्टार को क्लीन हरा दिया। यह चीज़ काफी ज्यादा निराशाजनक रही। ब्लेयर डेवनपोर्ट के पास काफी जबरदस्त टैलेंट है और इन-रिंग एक्शन के मामले में वो कई स्टार्स से आगे हैं। इसके बावजूद उन्हें लगातार हार मिल रही है और यह खराब चीज़ है। WWE को जरूर ब्लेयर को बेहतर बुकिंग देनी चाहिए। 2- अच्छी बात: एलए नाइट का प्रोमो सैगमेंट और WWE यूएस टाइटल स्टोरीलाइन आगे बढ़ाना View this post on Instagram Instagram Postएलए नाइट काफी समय से लोगन पॉल को निशाना बना रहे हैं और उनके खिलाफ यूनाइटेड स्टेट्स टाइटल मैच पाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगन लगातार शोज़ मिस कर रहे हैं और वो नाइट को मैच देने के लिए अभी तक तैयार नहीं थे। SmackDown के एपिसोड में उनकी स्टोरीलाइन शानदार तरीके से आगे बढ़ी। एलए नाइट ने तगड़ा प्रोमो कट करते हुए बताया कि उन्हें एक कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। यह SummerSlam 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट में लोगन पॉल vs एलए नाइट यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप मैच को ऑफिशियल कराने के लिए है। नाइट ने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया और दावा किया कि वो किसी तरह से इसपर लोगन की साइन कराकर रहेंगे।2- बुरी बात: WWE विमेंस चैंपियन बेली को लगातार कमजोर दिखाना View this post on Instagram Instagram Postबेली को WWE SmackDown के एपिसोड में लगातार कमजोर दिखाया गया। शुरुआती सैगमेंट में ब्रॉल हुआ। इसी बीच टिफनी स्ट्रैटन और नाया जैक्स ने मिलकर उनकी हालत खराब की। बाद में नाया जैक्स ने मीचीन को सिंगल्स मैच में हराया। मैच के बाद भी बेली की नाया और टिफनी द्वारा हालत खराब की गई। यह चीज़ काफी ज्यादा निराशाजनक रही। बेली के पास WWE विमेंस चैंपियनशिप है और उन्हें इस तरह से लगातार कमजोर दिखाना खराब चीज़ है। पिछले कुछ हफ्तों से यह चीज़ जारी है। साफ तौर पर WWE को SmackDown के विमेंस डिवीजन की सबसे बड़ी स्टार को बेहतर तरीके से बुक करने की जरूरत है।