WrestleMania 35 में अंडरटेकर के लिए ये 2 सुपरस्टार्स हो सकते हैं सबसे बेहतरीन प्रतिद्वंद्वी

Enter caption

प्रो रैसलिंग वर्ल्ड का हर एक व्यक्ति द अंडरटेकर के नाम से परिचित होगा। वह अब तक के सबसे महान पेशेवर रैसलरों में टॉप पर काबिज हैं। उन्होंने एक महान विरासत बनाई जिससे WWE के फैंस के अलावा भी लाखों लोग जानते हैं। द फिनोम के नाम से मशहूर इस दिग्गज रैसलर को WWE के इतिहास का सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में से एक माना जाता है। हालांकि अभी वह लगातार रैसलिंग नहीं करते और कभी कभार ही रिंग में दिखते हैं।

Ad

अंडरटेकर ने अपना आखिरी मैच क्राउन ज्वेल पर लड़ा था जिसका आयोजन सउदी अरब में किया गया था। इस मैच में उन्होंने केन के साथ मिलकर एक टैग टीम मैच में DX के खिलाफ उतरे थे। इस मैच में हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

रैसलमेनिया 35 के आयोजन में अब कुछ महीने ही बचे हैं। इसकी पूरी उम्मीद है कि अंडरटेकर इसका हिस्सा बनेंगे। तो आज देखते हैं कि यहां उनके सामने कौन उनका प्रतिद्वंद्वी होगा।

#2. जॉन सीना

Enter caption

रैसलमेनिया 35 में अंडरटेकर के सामने जॉन सीना का होना किसी ड्रीम मैच से कम नहीं होगा। सीना यहां अंडरटेकर के लिए सबसे आइडियल दुश्मन हो सकते हैं। रैसलमेनिया 34 में जॉन सीना ने अंडरटेकर का सामना करने की कोशिश की थी लेकिन उन्हें महज तीन मिनट के भीतर ही हार का सामना करना पड़ा था। सीना इस साल अपनी उस हार का बदला लेने की कोशिश करेंगे।

Ad

जॉन सीना भी अंडरटेकर की ही तरह WWE की दुनिया के बेहद लोकप्रिय रैसलरों में गिने जाते हैं। उनकी लोकप्रियता भी अंडरटेकर से कम नहीं है। सीना 17 साल से WWE में रैसलिंग कर रहे हैं और लंबे समय से कंपनी का चेहरा हैं।

#1. शॉन माइकल्स

Enter caption

रैसलमेनिया 35 में शॉन माइकल्स, अंडरटेकर के लिए एकदम सही विकल्प साबित होंगे। वह पिछले साल ही रिटायरमेंट से लौटें हैं और WWE के इस सबसे बड़े मंच पर द अंडरटेकर का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार भी हैं। अंडरटेकर ने रैसलमेनिया 26 में माइकल्स को रिटायर किया था और यह मैच किसी के करियर और किसी की जीत की लकीर के बीच था।

Ad

शॉन को WWE इतिहास के सबसे बेहतरीन इन-रिंग परफार्मरों में से एक के रूप में देखा जाता है। वह अपनी तकनीक से किसी को भी पस्त कर सकते हैं। 2010 में WWE को अलविदा कहने से पहले उनका इस प्रो रैसलिंग की दुनिया में लगभग 24 साल का करियर रहा। इस दौरान उन्होंने कई सारी सफलताएं हासिल की।

द अंडरटेकर अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। इसलिए शॉन माइकल्स उन्हें रिटायर करने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Ankit
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications