रॉ (RAW) का एपिसोड काफी अच्छा रहा। इसे WWE का सबसे अच्छा एपिसोड तो नहीं कहा जा सकता लेकिन उन्होंने बेहतर काम किया। WWE चैंपियन की गैरमौजूदगी में भी अन्य सुपरस्टार्स ने अच्छा काम किया। खैर, WWE ने मुख्य रूप से अपने आने वाले पीपीवी के लिए स्टोरीलाइन आगे बढ़ाई।पिछले कुछ समय में WWE की बुकिंग में थोड़ा सुधार आया है। इसके बावजूद अभी WWE उतना अच्छा काम नहीं कर पा रहा है। पिछले हफ्ते WWE ने RAW के एपिसोड को काफी अच्छा बनाया था। इसके बावजूद रेटिंग्स में बढ़ोतरी नहीं हुई थी। खैर, WWE अपने शोज़ को अच्छा बनाकर रेटिंग्स के मामले में बेहतर होने की कोशिश कर रहा है।BREAKING NEWS: @AlexaBliss_WWE has officially declared for the 2021 #RoyalRumble!#WWERaw pic.twitter.com/dd6zB2Paqt— WWE (@WWE) January 19, 2021ये भी पढ़ें;- WWE RAW Results: फेमस सुपरस्टार ने की गोल्डबर्ग की बुरी तरह बेइज्जती, मेन इवेंट के 'डरावने' अंत के बीच चैंपियन को लगा झटकाहर एक एपिसोड में कुछ जबरदस्त चीज़ें देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही कुछ चीज़ें फैंस को जरूर ही निराश भी कर देती हैं। RAW की लिए भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। WWE ने कुछ जगहों पर RAW में फैंस को काफी प्रभावित किया। इसके साथ ही कुछ जगहों पर फैंस को निराशा का करना पड़ा। इसलिए हम RAW के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करेंगे।1- अच्छी बात: RAW में एलेक्सा ब्लिस के नए रूप की झलक.@AlexaBliss_WWE underwent a transformation!#WWERaw pic.twitter.com/EERHFf9Xpk— WWE (@WWE) January 19, 2021RAW में एलेक्सा ब्लिस सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही थीं। उन्होंने RAW में काफी अच्छा काम किया। पहले उनका असुका के साथ सैगमेंट देखने को मिला और इसने काफी प्रभावित किया था। इसके बाद मेन इवेंट मैच ने खास तौर पर फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। असुका की जीत के चांस ज्यादा थे।ये भी पढ़ें;- RAW के बेहद बोरिंग और निराशाजनक एपिसोड के बाद फूटा फैंस का गुस्सा, ट्विटर पर मचाया बवाल इसके बावजूद शुरुआत में ब्लिस ने प्रभावित किया। इसके बाद उनके कैरेक्टर में बड़ा बदलाव शॉकिंग रहा था। इसने बाद RAW विमेंस चैंपियन के लिए मुश्किलें बढ़ गयी और उन्हें एक बड़ी हार झेलनी पड़ी। ब्लिस इस कैरेक्टर से WWE को टॉप स्टार बन सकती हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।