रॉ (Raw) का एपिसोड काफी जबरदस्त रहा। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) पीपीवी ने सभी को प्रभावित किया था और इस वजह से हर कोई Raw के एपिसोड के लिए काफी हाइप हो गया था। देखा जाए तो WWE ने अच्छा काम किया और पिछले कुछ हफ्तों के मुकाबले शो को बेहतर बनाने में मदद की। एपिसोड की शुरुआत और अंत अच्छा रहा। इसके अलावा बीच में भी कई बढ़िया चीज़ें देखने को मिली।"WHAT am I here for? The Universal Championship. WHEN? About five weeks from now at @SummerSlam."@JohnCena delivers a HUGE announcement on #WWERaw. pic.twitter.com/TQOXjFq5p8— WWE (@WWE) July 20, 2021Raw का यह एपिसोड जरूर ही धमाकेदार साबित हुआ। इसके बावजूद हर एक एपिसोड की कुछ अच्छी और बुरी बातें होती हैं। Raw के एपिसोड में कुछ चीज़ों ने फैंस का ध्यान खींचा वहीं कुछ ऐसे भी मौके आए जब फैंस को निराशा का सामना करना पड़ा। इसलिए इस आर्टिकल में हम Raw के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: निकी एश का Raw विमेंस चैंपियन बननाNIKKI A.S.H. CASHED IN HER #MITB CONTRACT TO BECOME THE NEW #WWERAW WOMEN'S CHAMPION!!!!@NikkiCrossWWE pic.twitter.com/4oD7K8soAi— WWE (@WWE) July 20, 2021WWE ने साबित कर दिया कि अगर उन्हें किसी सुपरस्टार को टॉप पर लाना है तो उनके लिए यह काफी आसान काम है। 2021 के शुरुआती महीनों तक निकी क्रॉस को सही तरह से टीवी टाइम नहीं मिल रहा था। WWE अचानक से उन्हें टॉप स्टार की तरह बुक करने लगा। निकी को कुछ बड़ी विमेंस सुपरस्टार्स पर जीत मिली। इसके बाद उन्होंने अपना नाम निकी क्रॉस से निकी एश कर दिया।साथ ही उनके कैरेक्टर में बदलाव आया। काफी लोगों को उनका गिमिक पसंद आया। उन्होंने Money in the Bank में कॉन्ट्रैक्ट जीतकर सभी को सरप्राइज कर दिया था। Raw के इस एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर और रिया रिप्ली का मैच DQ द्वारा खत्म हो गया था। इसके बाद रिप्ली ने फ्लेयर पर बुरी तरह हमला किया और निकी ने इसका फायदा उठाया। उन्होंने अपना कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन करते हुए Raw विमेंस चैंपियनशिप जीती। उन्हें अपने डेब्यू के बाद काफी इंतजार करना पड़ा लेकिन उनकी यह जीत सालों तक फैंस को याद रहेगी।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!