स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी ज्यादा बढ़िया रहा। WWE ने SmackDown के एपिसोड के लिए पहले ही बड़े मैचों और सैगमेंट की घोषणा कर दी थी। इसके चलते कुछ अच्छे मुकाबले और सैगमेंट आयोजित किये गए। WWE ने पिछले हफ्ते एक जबरदस्त शो दिया था और फैंस ने इसकी तारीफ की थी। इसके चलते WWE पर इस एपिसोड को भी बेहतर बनाने का मौका था।पिछले हफ्ते की तरह इस बार भी WWE ने SmackDown को काफी ज्यादा बेहतर बनाया। शो की शुरू ही यूनिवर्सल चैंपियन के साथ देखने को मिली और बाद में कई में स्टोरीलाइन आगे बढ़ी।साथ ही Royal Rumble के लिए कई सुपरस्टार्स के नाम तय होते हुए नजर आए। SmackDown के इस एपिसोड में कुछ बढ़िया चीज़ें जरूर देखने को मिली। इसके बावजूद कुछ चीज़ों ने जरूर ही फैंस को निराश किया।"That's gonna be the last contract you'll ever sign." 😳#SmackDown @WWERomanReigns @ScrapDaddyAP pic.twitter.com/DKiiJtDmIo— WWE (@WWE) January 16, 2021ये भी पढ़ें;- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस के खतरनाक मैच का ऐलान, 103 किलो के सुपरस्टार की हुई बुरी तरह बेइज्जती हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। उसी तरह SmackDown के एपिसोड की भी कुछ अच्छी और बुरी बातें रही। इसलिए हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों पर नजर डालने वाले हैं।1- अच्छी बात: SmackDown में केविन ओवेंस की वापसी और रोमन के साथ मैच तय होनाWAIT A MINUTE! It's going to be @FightOwensFight and @WWERomanReigns at #RoyalRumble! pic.twitter.com/Cel7q7m3an— WWE (@WWE) January 16, 2021रोमन रेंस और एडम पीयर्स के बीच Royal Rumble में मैच देखने को मिलने वाला था। इस दौरान SmackDown के एपिसोड में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग देखने को मिली थी। शो के अंदर में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग हुई। रोमन रेंस ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और एडम पियर्स इसे लेकर चले गए। बाद में उन्होंने चोटिल होने की एक्टिंग की। साथ ही बताया कि वो WWE के ऑफिशियल है और उनके पास मैच बदलने की ताकत है।इसके बाद उन्होंने अपनी जगह केविन ओवेंस को बुलाया। साथ ही ओवेंस ने कॉन्ट्रैक्ट को साइन किया। ओवेंस की ये वापसी जबरदस्त रही थी और किसी ने इसकी उम्मीद नहीं की थी। WWE का पीयर्स की जगह ओवेंस को लाने का निर्णय अच्छा था क्योंकि उनके मुकाबले को इतना अच्छा रिएक्शन नहीं मिल रहा था। ओवेंस की वापसी से सब खुश है।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।