स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड का सफलतापूर्वक अंत हो गया है। एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber) के पहले ये SmackDown का अंतिम एपिसोड था। WWE ने कुछ अच्छे मैच और सैगमेंट तय किये। कंपनी ने मुख्य रूप से यहां अपने शो का हाइप करने की कोशिश की। खैर, वो इसमें काफी हद तक सफल भी हुए क्योंकि फैंस को ब्लू ब्रांड का शो पसंद आया।"You can pick a 'main eventer' ... or you can pick THE Main Event."#SmackDown @WrestleMania @WWERomanReigns @EdgeRatedR pic.twitter.com/l8COeKWPIa— WWE (@WWE) February 20, 2021ये भी पढ़ें;- WWE SmackDown में रोमन रेंस के ऐज पर जबरदस्त हमले और फेमस सुपरस्टार के हील टर्न के बाद मचा बवाल, प्रतिक्रियाओं का आया सैलाबहर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। कुछ चीज़ें फैंस को काफी पसंद आई वहीं कुछ मौकों पर सबको निराशा का सामना करना पड़ा। इसके चलते एपिसोड उतना खास नहीं बना लेकिन WWE ने जरूर ही बढ़िया काम किया। खैर, आइए हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: रोमन रेंस और ऐज के बीच SmackDown में अनबनMessage SENT. #SmackDown @WWERomanReigns @EdgeRatedR pic.twitter.com/Am7DdvUmUD— WWE (@WWE) February 20, 2021रोमन रेंस और ऐज के बीच WrestleMania 37 में मैच लगभग तय नजर आ रहा है। Royal Rumble के बाद SmackDown के एपिसोड में ऐज ने रोमन रेंस को चुनने के संकेत दिए थे। साथ ही उन्होंने Raw और NXT में भी यही किया था। इसके चलते हर किसी के मन में रोमन vs ऐज के मैच को लेकर सवाल थे।ये भी पढ़ें:- रोमन रेंस ने ऐज को खतरनाक स्पीयर देकर चारों खाने किया चित, मेन इवेंट में 6 सुपरस्टार्स ने मचाया बवालअब SmackDown के एपिसोड से रोमन रेंस और ऐज के बीच WrestleMania 37 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच लगभग तय नजर आ रहा है। ऐज ने SmackDown में जे उसो पर स्पीयर लगाया था और इसके बाद रोमन ने उनपर स्पीयर लगाकर सबको सरप्राइज कर दिया था। अब लगभग तय नजर आ रहा है कि WrestleMania में रोमन को दिग्गज से चैलेंज मिलेगा। ये काफी अच्छी चीज़ रही।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।