SmackDown, अच्छी और बुरी बातें: रोमन रेंस की हुई बुरी हालत, WWE ने चैंपियनशिप मैच में की बहुत बड़ी गलती

WWE
WWE

1- बुरी बात: रेटिंग्स बढ़ाने के लिए सेलिब्रिटी गेस्ट का फिर उपयोग करना

SmackDown के एपिसोड में केविन ओवेंस एक शो देखने को मिला था। इस दौरान सैमी जेन स्पेशल गेस्ट थे। सैमी जेन ने यहां घोषणा करते हुए बताया कि अगले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में लोगन पॉल दिखाई देने वाले हैं। कई फैंस के लिए ये उत्साहित करने वाली चीज़ है लेकिन देखा जाए तो काफी लोग निराश भी है।

लोगन पॉल एक विवादित चहेरा है। इसके बावजूद WWE उनका उपयोग सिर्फ SmackDown में रेटिंग्स लाने के लिए कर रहा है। ये काफी खराब बात है। WWE काफी समय से रेटिंग्स के मामले में संघर्ष कर रहा है। इसके बावजूद सेलिब्रिटी गेस्ट को लेकर रेटिंग्स अच्छी करने का ये तरीका गलत है। इससे WWE को लंबे समय में फायदा नहीं होगा।