स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड सभी प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय रहा। WWE ने कुछ अच्छे मैचों और सैगमेंट्स का आयोजन किया था। पिछले हफ्ते के मुकाबले यह एपिसोड और भी बेहतर साबित हुआ। समरस्लैम (SummerSlam) के लिए मुख्य रूप से स्टोरीलाइंस को आगे बढ़ाया गया। सभी सुपरस्टार्स ने मिलकर SmackDown को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की।शो की शुरुआत में जॉन सीना का धमाकेदार सैगमेंट देखने को मिला। इसके अलावा पूर्व विमेंस चैंपियन की चौंकाने वाली वापसी हुई। यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग बुक की गई थी। साथ ही मेन इवेंट में जबरदस्त टैग टीम मैच का आयोजन किया गया था। एपिसोड ने फैंस को काफी ज्यादा प्रभावित किया है।.@BiancaBelairWWE and @SashaBanksWWE pick up the win on #SmackDown! pic.twitter.com/z6I3VdoA6F— WWE (@WWE) July 31, 2021हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं। SmackDown का यह एपिसोड काफी अच्छा साबित हुआ और कई रोचक चीज़ें देखने को मिली। हालांकि, कुछ मौकों पर प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज मिला। इसलिए इस आर्टिकल में हम SmackDown के एपिसोड की अच्छी और बुरी बातों के बारे में बात करने वाले हैं।1- अच्छी बात: SmackDown में साशा बैंक्स की वापसी और बड़ा सरप्राइजMessage SENT. #SmackDown @SashaBanksWWE @BiancaBelairWWE pic.twitter.com/ReRyI7lbpX— WWE (@WWE) July 31, 2021SmackDown के एपिसोड में साशा बैंक्स की चौंकाने वाली वापसी देखने को मिली। बियांका ब्लेयर का सैगमेंट देखने को मिला था। इस दौरान कार्मेला और जेलिना वेगा ने वहां आकर विमेंस टाइटल मैच की मांग की। इसके बाद कार्मेला ने ब्लेयर पर हमला किया और जेलिना वेगा ने भी उनकी मदद की। साशा बैंक्स ने इस दौरान चौंकाने वाली वापसी की और बियांका ब्लेयर को बचाया। सभी के लिए यह बड़ा सरप्राइज था क्योंकि इस तरह से बैंक्स की वापसी की उम्मीद किसी ने नहीं की थी।इसके बाद बियांका ब्लेयर और साशा बैंक्स ने टैग टीम मैच में साथ काम किया। इस मुकाबले में उन्हें जीत मिली और फैंस को बाद में बड़ा शॉक मिला। साशा बैंक्स ने बियांका ब्लेयर पर बुरी तरह हमला किया और बैंक्स स्टेटमेंट दे दिया। साशा बैंक्स और बियांका ब्लेयर का अंतिम मैच शानदार था और उनके बीच एक बार फिर दुश्मनी देखना रोचक चीज़ रहेगी। बैंक्स की वापसी ने जरूर ही सभी प्रशंसकों को चौंकाया है।