SmackDown का एपिसोड शानदार रहा। सर्वाइवर सीरीज के बाद सारे ही एपिसोड बढ़िया रहे थे और इसके चलते ब्लू ब्रांड के शो से काफी ज्यादा उम्मीदें थी। WWE ने जबरदस्त काम किया और SmackDown को बेहतर बनाया। कंपनी ने पहले ही कुछ मैच तय कर दिए थे और पूर्व WWE दिग्गज पेट पैटरसन को ट्रिब्यूट भी दिया गया।इसके साथ ही कई सारे अन्य मैच और सैगमेंट देखने को मिले। WWE अब टीएलसी पीपीवी की ओर ध्यान दे रहा है। इसके चलते ही कई बड़ी स्टोरीलाइन आगे बढ़ी। रोमन रेंस भी अपने भाई के साथ एक्शन में नजर आए। खैर, टैग टीम मैच भी जबरदस्त रहे थे। इसके चलते कहा जा सकता है की SmackDown का एपिसोड जबरदस्त रहा था।.@KaylaBraxtonWWE: Do you fear @FightOwensFight? #SmackDown@WWERomanReigns: pic.twitter.com/5Xiz3puJIP— WWE (@WWE) December 5, 2020ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown Twitter Reaction: रोमन रेंस के अपने भाई और दुश्मनों पर जबरदस्त हमले के बाद आया प्रतिक्रियाओं का सैलाबइसके बावजूद हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें रहती हैं। फैंस को कुछ चीज़ें पसंद आती हैं वहीं कुछ जगहों पर प्रशंसकों को निराशा का सामना भी करना पड़ता है। उसी तरह SmackDown के एपिसोड में भी कुछ अच्छी चीज़ें देखने को मिली लेकिन कुछ चीज़ों ने निराश किया। इसलिए आइए SmackDown के एपिसोड के बेस्ट-वर्स्ट पर नजर डालते हैं।1- अच्छी बात: SmackDown में रोमन रेंस का हील के रूप में शानदार काम.@FightOwensFight doesn't want to wait until later tonight! #SmackDown pic.twitter.com/E0Q14DfeS4— WWE (@WWE) December 5, 2020रोमन रेंस अब हील के रूप में और भी ज्यादा बेहतर होते जा रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले लग रहा था कि वो एक जबरदस्त हील है लेकिन अब उन्होंने अपना कैरेक्टर और बेहतर कर लिया है। SmackDown के एपिसोड की शुरुआत में ही रोमन ने हील के रूप में बढ़िया प्रोमो देखने को मिला था जहां उन्होंने कायला ब्रेक्सटन के सवालों का मजाक बनाया था।इसके साथ ही मेन इवेंट में देरी से एंट्री करने के बाद रोमन ने टॉप हील की तरह पहले ओटिस को धराशाई किया। इसके बाद उन्होंने केविन को निशाना बनाया। खैर, अंत में उन्होंने अपने भाई जे उसो को भी नहीं छोड़ा।ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स: रोमन रेंस ने तीन सुपरस्टार्स को बुरी तरह पीटा, चैंपियन की चौंकाने वाली हार