SmackDown का एपिसोड जबरदस्त साबित हुआ। कुछ बढ़िया मैच देखने को मिले। साथ ही रोमन रेंस और पॉल हेमन भी साथ नजर आए। इसके अलावा एक चैंपियनशिप मैच देखने को मिला जहां शॉकिंग चीज़ें हुई। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए एक चौंकाने वाला चैलेंजर देखने को मिला।कहा जा सकता है कि WWE ने SmackDown को बढ़िया बनाने की पूरी कोशिश की। हर एक एपिसोड में कुछ बढ़िया चीज़ें होती है, जो फैंस को काफी ज्यादा खुश कर देती है। साथ ही कभी-कभी कुछ निराशाजनक चीज़ें भी देखने को मिलती है। इसके बावजूद कहा जा सकता है कि SmackDown का ये एपिसोड एक तरह से परफेक्ट रहा। इसलिए हम बात करने वाले हैं WWE SmackDown की अच्छी और बुरी बातों के बारे में।1- अच्छी बात: SmackDown में दो बड़े सरप्राइज टीज़ होना👠👠 👀#SmackDown pic.twitter.com/x664UVUPIB— WWE (@WWE) September 5, 2020ब्रे वायट ने SmackDown के एपिसोड में बताया कि वो अगले हफ्ते फायरफ्लाई फन हाउस में एक नया सदस्य जोड़ने वाले हैं। इस बात को सुनकर हर एक फैन मान रहा है कि एलेक्सा ब्लिस फायरफ्लाई फन हाउस की नई सदस्य बन सकती है।साथ ही दिखाया गया कि एक नई स्टार SmackDown को जॉइन कर सकती है। इसे देखने के बाद हर कोई अंदाजा लगा रहा है कि ये टेसा ब्लैंचर्ड या ईवा मैरी हो सकती है।1- अच्छी/बुरी बात: विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच का काफी लंबा चलना#BayleyNoFriends#SmackDown @itsBayleyWWE pic.twitter.com/DU0KILHMGt— WWE Universe (@WWEUniverse) September 5, 2020विमेंस चैंपियनशिप मैच काफी ज्यादा बढ़िया रहा और इससे हर एक सुपरस्टार को फायदा हुआ होगा। इसके बावजूद कहा जा सकता है कि मुकाबला थोड़ा लंबा रहा और ये एक निराशाजनक चीज़ रही।मैच के बाद बेली और साशा बैंक्स के एंगल ने भविष्य के लिए बढ़िया स्टोरीलाइन बना दी है। दोनों का अलग होना बढ़िया रहा और अब विमेंस टाइटल की स्टोरीलाइन काफी रोचक बन जाएगी। ये भी पढ़ें- WWE SmackDown रिजल्ट्स और वीडियो हाइलाइट्स: 4 सितंबर 2020