स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड शानदार रहा। WWE ने SmackDown का एपिसोड के लिए कुछ बढ़िया मैच और सैगमेंट बुक किये थे। साथ ही अगले पीपीवी के लिए भी हाइप बनाई गई। पिछले हफ्ते WWE ने एक अच्छा एपिसोड दिया था और इसके चलते उम्मीद थी कि SmackDown का ये एपिसोड भी काफी बेहतर होगा।देखा जाए तो SmackDown में WWE ने काफी अच्छा काम किया। शो की शुरुआत एक अच्छे सैगमेंट से देखने को मिली। बाद में दो टाइटल मैचों का आयोजन हुआ। इसके अलावा कुछ बैकस्टेज सैगमेंट भी देखने को मिले। कहा जा सकता है कि WWE ने एक मनोरजंक शो दिया। कुछ सुपरस्टार्स जरूर ही शो में नजर नहीं आए। इसके बावजूद एपिसोड जरूर बढ़िया था। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)ये भी पढ़ें:- SmackDown Results: रोमन रेंस का जबरदस्त तरीके से फूटा गुस्सा, WWE को मिले नए चैंपियंसSmackDown के इस एपिसोड में कुछ बढ़िया चीज़ें जरूर देखने को मिली। इसके बावजूद कुछ चीज़ों ने जरूर ही फैंस को निराश किया। हर एक एपिसोड की अच्छी और बुरी बातें होती हैं और SmackDown के एपिसोड की भी कुछ अच्छी और बुरी बातें रही।1- अच्छी बात: SmackDown में शिंस्के नाकामुरा का जबरदस्त प्रदर्शन View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)शिंस्के नाकामुरा SmackDown के एपिसोड में गोंटलेट मैच का हिस्सा थे। लग रहा था कि वो आसानी से एलिमिनेट हो जाएंगे। इसके बावजूद उन्होंने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने रे मिस्टीरियो, किंग कॉर्बिन और डेनियल ब्रायन को एलिमिनेट किया। पिछले कुछ सालों से वो हील के रूप में नजर आ रहे थे।ये ही पढ़ें:- WWE SmackDown में रोमन रेंस ने जबरदस्त चीटिंग करते हुए 104 किलो के फेमस सुपरस्टार का बहुत ही बुरा हालइस दौरान कोई उन्हें पसंद नहीं करता था। SmackDown के एपिसोड में वो फिर बेबफेस बने और उनमें पुराने वाले स्टार की झलक नजर आई। अंत में जरूर ही रोमन रेंस और जे उसो की वजह से उनकी हार हुई हो लेकिन फिर भी इस जबरदस्त प्रदर्शन से उन्हें एक बार फिर चर्चा का विषय बना दिया। हर कोई उन्हें पुश मिलते हुए देखना चाहेगा।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।