WWE NXT की सुपरस्टार बिआंका बिलेयर और मोर्टेन फोर्ड शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अमेरिकी समय के अनुसार, 23 जून को शादी की। बिआंका और फोर्ड ने पिछले साल ही जून महीने में सगाई की थी। बिआंका और मोर्टेन फोर्ड की शादी की तस्वीरें आप इन ट्वीट्स के जरिए देख सकते हैं। Congratulations to two of my favorite people??????? @BiancaBelairWWE @MontezFordWWE pic.twitter.com/zIX8h91y4v — VANESSA BORNE (@VanessaBorneWWE) June 23, 2018 Soo happy for them!!! @BiancaBelairWWE and @MontezFordWWE congratulations.... Mr and Mrs Kisses!!! pic.twitter.com/l1jgtNdJks — Ember Moon (@WWEEmberMoon) June 23, 2018 I’s married nah. @BiancaBelairWWE — Montez Ford (@MontezFordWWE) June 24, 2018 Love ?? @biancabelairwwe @montezfordwwe (outfit change) pic.twitter.com/NPoSLKA4ml — VANESSA BORNE (@VanessaBorneWWE) June 24, 2018 बिआंका ने 22 जून को सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि शादी होने का इंतजार कर रही हैं। WWE ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए इस जोड़े को शुभकामनाएं दीं। Can't believe I am getting married to the love of my life tomorrow. pic.twitter.com/U9lgUthIGO — Bianca Belair (@BiancaBelairWWE) June 23, 2018 29 साल की बिआंका बिलेयर ने 2016 में WWE के साथ डील साइन की थी। मार्क हैनरी के कहने पर ही बिआंका ने WWE के ट्रायल में हिस्सा लिया था। पिछले साल हुए 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। बिआंका की खास बात ये है कि वो एक बड़ी सी चोटी रखती हैं और उसे मैचों में हथियार के रूप में इस्तेमाल करती हैं। इस बात ने फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने 'मे यंग क्लासिक' टूर्नामेंट के पहले राउंड में सेज बैकेट को हराया था और दूसरे राउंड में उन्हें कायरी सेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। NXT में वो डकोटा काई को हराकर हील बनी हैं। मोंटेज़ फोर्ड भी WWE सुपरस्टार्स हैं, जिन्होंने NXT की टीम स्ट्रीट प्रोफिट्स बनाई थी।