WWE का मौजूदा चैंपियन Backlash में जीत के बाद इतिहास रचने से बस एक कदम दूर, दिग्गज के रिकॉर्ड को खतरे में डालकर तोड़ी चुप्पी

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Bianca Belair: WWE Backlash 2023 बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के लिए शानदार रहा। उन्होंने इयो स्काई (IYO SKY) को हराकर अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप रिटेन की। जीत के साथ ब्लेयर ने एक खास रिकॉर्ड भी बना दिया।

शानदार जीत के बाद बियांका ब्लेयर ने अपनी तुप्पी तोड़ी। बैकी लिंच 398 दिन तक Raw विमेंस चैंपियन रहीं थी। बियांका ब्लेयर ने उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्हें भी चैंपियन के रूप में 398 दिन हो गए। एक दिन बाद वो सबसे लंबे समय Raw विमेंस चैंपियन रहने वाली पहली सुपरस्टार बन जाएंगी।

बियांका ब्लेयर और इयो स्काई के बीच अच्छा मैच हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। मैच में बेली और डकोटा काई ने भी दखलअंदाजी की। हालांकि ब्लेयर ने इन दोनों को भी धराशाई कर दिया। अंत में ब्लेयर ने अपना अनुभव दिखाते हुए स्काई पर शानदार जीत हासिल की।

ब्लेयर ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

आज रात मैंने सबसे अच्छे प्रतिद्वंदी इयो स्काई का सामना किया। मैंने बैकी लिंच के सबसे लंबे समय तक चैंपियन बने रहने के रिकॉर्ड की बराबरी की। कल मैं मॉर्डन एरा की सबसे लंबे समय तक चैंपियन रहने वाली पहली विमेन बन जाऊंगी।

WWE WrestleMania 38 में Bianca Belair ने जीता था टाइटल

बियांका ब्लेयर ने WrestleMania 38 में बैकी लिंच को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद से अभी तक उनका रन शानदार रहा। कुछ बड़े सुपरस्टार्स को उन्होंने हराया। लगभग सभी मैचों में उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा। ब्लेयर को कुछ दिन पहले ब्लू ब्रांड में ड्राफ्ट किया गया था। ऐसा लग रहा है कि उनकी राइवलरी डैमेज कंट्रोल के साथ आगे भी जारी रहेगी। डैमेज कंट्रोल को भी ब्लू ब्रांड में ही ड्राफ्ट किया गया है।

देखना होगा कि ब्लेयर का टाइटल रन आगे कैसा रहेगा। कंपनी ने जरूर उनके लिए जबरदस्त प्लान बनाया होगा। ये भी देखना होगा कि उनका अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा। एक दिन बाद वो WWE में इतिहास भी रच देंगी। बैकी लिंच को पीछे छोड़कर एक नया रिकॉर्ड कायम कर देंगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications