WWE Royal Rumble 2023 में मौजूदा चैंपियन का करीब 3 साल बाद 26 साल के रेसलर के साथ होगा मुकाबला, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा? 

Pankaj
WWE Royal Rumble में हो सकता है तगड़ा मुकाबला
WWE Royal Rumble में हो सकता है तगड़ा मुकाबला

Bianca Belair: WWE का अगला बड़ा इवेंट अगले साल रॉयल रंबल (Royal Rumble) होगा। इस शो का इंतजार अब फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। कुछ सुपरस्टार्स के संभावित प्रतिद्वंदी को लेकर भी अभी से खबर सामने आने लग गई है। मौजूदा रॉ (Raw) विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) के लिए WWE ने कुछ बड़ा प्लान तैयार किया हैं। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार उनका मुकाबला 26 साल की रिया रिप्ली (Rhea Ripley) के साथ होगा।

Ad

साल 2020 में इन दोनों के बीच अंतिम बार सिंगल्स मुकाबला देखने को मिला था। रिया रिप्ली ने अपनी NXT चैंपियनशिप ब्लेयर के खिलाफ डिफेंड की थी। हाल ही में WWE Survivor Series WarGames का आयोजन हुआ था। यहां हुए विमेंस वॉरगेम्स मुकाबले में दोनों ने हिस्सा लिया था। बियांका की टीम ने इस मैच में जीत हासिल की थी।

दोनों के बीच इस साल Money In the Bank इवेंट में भी मैच होने वाला था। रिया रिप्ली को इस दौरान कुछ हेल्थ प्रॉब्लम आ गई थी। इस वजह से मैच को रद्द करना पड़ा था। बियांका ने इसके बाद अपना टाइटल कार्मेला के खिलाफ डिफेंड किया था।

WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर को लेकर बड़ी खबर सामने आई

ऐसा लग रहा है कि फैंस को अब इन दोनों के बीच सिंगल्स मुकाबले के लिए ज्यादा दिन इंतजार नहीं करना पड़ेगा। Xero News ने हाल ही में अपनी रिपोर्ट में बताया कि WWE ने Royal Rumble 2023 के लिए इन दोनों के बीच मैच के बारे में बात की है।

Ad

वैसे ब्लेयर भी रिप्ली का सामना करना चाहती हैं। हाल ही में WWE Survivor Series WarGames के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्लेयर ने कहा था कि,

मेरे पास दो विकल्प है। रिया रिप्ली के बारे में सभी जानते हैं। Raw में कुछ हफ्ते पहले हम दोनों एक ही रास्ते पर आए थे। NXT से हमारा इतिहास बहुत ही शानदार रहा है। हम दोनों ने WrestleMania 37 में साथ में टाइटल जीता था। हमने कई चीजें साथ में की। अगर मेरा मुकाबला उनके साथ होगा तो जबरदस्त रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications