Bianca Belair: Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने WWE में अपने 7 साल पूरे कर लिए हैं। हाल ही में ब्लेयर ने इसी चीज़ की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। इसपर ढेरों फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई। ब्लेयर पिछले कुछ सालों में कंपनी की टॉप विमेंस रेसलर्स में अपना नाम जोड़ चुकी हैं।बियांका ब्लेयर ने थोड़े समय पहले एक ट्वीट किया। उन्होंने फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें WWE में रहते हुए 7 साल हो गए हैं। उन्होंने अपने सफर को लेकर बात की और बताया कि किस तारीख को उन्होंने अपने WWE करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि WWE ने उनके जीवन को बदल दिया है। मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन ने अपने ट्वीट के कैप्शन से फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश देकर लिखा,"इस हफ्ते मुझे WWE में रहते हुए 7 साल हो गए हैं। तीन साल मुझे मेन रोस्टर पर हुए हैं! 11 अप्रैल 2016 को मैंने शुरुआत की थी। कुछ चीज़ें जरूर मिस कर रही हूँ लेकिन बहुत कम समय में ढेरों चीज़ें हुई हैं और मैं काफी आभारी हूँ! WWE ने मेरी पूरी जिंदगी बदल दी। हम यहां जो भी चीज़ें खुद के लिए या रोस्टर के तौर पर कर रहे हैं, यह काफी ज्यादा खास है। चलिए इस तरह से लिगेसी बिल्ड करना जारी रखते हैं।"आप नीचे बियांका ब्लेयर का खास ट्वीट देख सकते हैं:Bianca Belair@BiancaBelairWWEThis week hit 7 years of being in @wwe; 3 years on Main Roster!April 11, 2016.Missing a few, but so much has happened so quickly & I am so grateful! WWE changed my WHOLE life! What we do here as individuals & as a roster is so special!Let’s keep building this legacy!#ESTofWWE84801255This week hit 7 years of being in @wwe; 3 years on Main Roster!April 11, 2016.Missing a few, but so much has happened so quickly & I am so grateful! WWE changed my WHOLE life! What we do here as individuals & as a roster is so special!Let’s keep building this legacy!#ESTofWWE https://t.co/AoEOS3ymzdबियांका ब्लेयर फोटो में Raw और SmackDown विमेंस टाइटल के अलावा कुछ खास मैचों की फोटो फ्रेम्स और ट्रॉफी के साथ नज़र आ रही हैं।WWE WrestleMania 39 में Bianca Belair को मिली थी बड़ी जीतबियांका ब्लेयर को Raw विमेंस चैंपियन के तौर पर एक साल से ज्यादा हो गया है। फैंस को उनका टाइटल रन पसंद आया है। WrestleMania 39 में उन्होंने ओस्का के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप मैच लड़ा था। कई फैंस को उम्मीद थी कि ओस्का बड़ी जीत दर्ज करके ब्लेयर के टाइटल रन का अंत करेंगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। बियांका ने चैंपियनशिप को सफलतापूर्वक रिटेन किया। उन्हें पिछले तीन WrestleMania मैचों में जीत मिली है।John Songman Garabedian@GarabedianJohn@BiancaBelairWWE @WWE Cheers with tea🫖loving your work in WWE to see getting a 1-2-3 on TV a from NXT to Championship era In WWE112@BiancaBelairWWE @WWE Cheers with tea🫖loving your work in WWE to see getting a 1-2-3 on TV a from NXT to Championship era In WWE😀 https://t.co/BA67oUGG3JWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।