Bianca Belair: WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) अब कंपनी की बहुत बड़ी सुपरस्टार बन चुकी हैं। बियांका ब्लेयर को लेकर अब बुरी खबर सामने आ रही है। अगले साल रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 में वो अपना टाइटल गंवा सकती हैं और रिपोर्ट के अनुसार उनका मुकाबला 13 बार की वर्ल्ड चैंपियन शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) के साथ होगा। फैंस के लिए ये एक तरह से ड्रीम मैच होगा।WWE की मौजूदा चैंपियन बियांका ब्लेयर को लेकर बड़ी खबर सामने आईचार महीने पहले इंजरी की वजह से शार्लेट फ्लेयर बाहर हो गई थीं। WrestleMania Backlash में उन्होंने अपना अंतिम मैच लड़ा था। SmackDown विमेंस चैंपियनशिप वो रोंडा राउजी के खिलाफ हार गई थीं। इसके बाद उन्होंने ब्रेक ले लिया था। इस दौरान उनकी शादी पूर्व WWE सुपरस्टार एंड्राडे से हुई।Xero News की रिपोर्ट के अनुसार WWE Extreme Rules 2022 में शार्लेट फ्लेयर की वापसी होगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि WWE ने शार्लेट फ्लेयर के लिए अगले साल के लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। यानी की WrestleMania 39 में उनका मुकाबला बियांका ब्लेयर के साथ होगा। Xero News@NewsXeroSource states Charlotte Flair is ready to return. They believe it could be as soon as Extreme Rules PLE, but if not then they'll hold off until post Survivor SeriesThere is big Plans for Flair in 2023 Previously we reported she is scheduled to Beat Bianca at Mania 39.28430Source states Charlotte Flair is ready to return. They believe it could be as soon as Extreme Rules PLE, but if not then they'll hold off until post Survivor SeriesThere is big Plans for Flair in 2023 Previously we reported she is scheduled to Beat Bianca at Mania 39.इस रिपोर्ट से साफ पता चल रहा है कि अगले साल WrestleMania 39 में बियांका ब्लेयर की हार होगी। बिजनेस के लिहाज से फ्लेयर और बियांका का मैच बहुत ही तगड़ा होगा। WWE ने अगर फ्लेयर के लिए बड़ा प्लान बनाया है तो फिर जीत भी उनकी ही होगी। बियांका ब्लेयर ने WWE में बहुत जल्दी नाम कमा लिया हैं। WWE ने भी उन्हें अच्छा पुश दिया और बियांका ने इसका फायदा उठाया। WWE के विमेंस डिवीजन में बेली, साशा बैंक्स, बैकी लिंच और शार्लेट फ्लेयर का बड़ा नाम हैं। हाल ही में The Kliq podcast पर बात करते हुए बियांका ने कहा था कि वो इन चारों सुपरस्टार्स को पिन करना चाहती हैं। शायद उनका ये सपना बहुत जल्द पूरा भी हो सकता है। अभी तक बियांका ने अच्छा काम किया है। Raw में उनके प्रदर्शन से WWE भी खुश है।WrestlingWorldCC@WrestlingWCCCharlotte Flair is up next for Bianca Belair 3732287Charlotte Flair is up next for Bianca Belair 👀 https://t.co/nXhBMhV2cYWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।