Bianca Belair Returns SmackDown: WWE SmackDown के एपिसोड में आखिर पूर्व विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) ने वापसी की। उन्होंने शो की शुरुआत की और अपने होमटाउन में उन्हें तगड़ी प्रतिक्रिया मिली। इसी बीच उनकी पूर्व टैग टीम पार्टनर ने भी दखल दिया और यहां दोनों के बीच दरार साफ तौर पर नजर आई।
WrestleMania 41 में बियांका ब्लेयर आखिरी बार मैच लड़ती हुई नजर आई थीं। उन्होंने SmackDown के एपिसोड में वापसी की और अपने होमटाउन नॉक्सविल द्वारा उन्हें शानदार प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने फैंस द्वारा मिले सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया कहा और फिर बताया कि उनके परिवार के सदस्य भी आए हुए हैं।
ब्लेयर ने क्लियर किया कि अभी भी वो लड़ने के लिए क्लियर नहीं हैं। नेओमी ने दखल दिया और बताया कि वो बियांका ब्लेयर को वापस आते हुए देखकर खुश हैं। नेओमी ने इसी बीच ब्लेयर को सभी चीजें भूलकर आगे बढ़ने के लिए कहा। पूर्व WWE SmackDown विमेंस चैंपियन ने बताया कि ब्लेयर उनके मैसेज का जवाब तक नहीं देती हैं।
बियांका ने क्लियर कर दिया कि उन्हें अब नेओमी से मतलब नहीं है। नेओमी ने इसी बीच यहां तक कह दिया कि बियांका ब्लेयर के लिए इस तरह का बर्ताव सही नहीं होगा, क्योंकि वो उन्हें और उनकी मां को व्हीलचेयर पर भेज देंगी। ऐसा लगा कि दोनों के बीच अभी ब्रॉल हो जाएगा लेकिन जेड कार्गिल ने दखल दिया। नेओमी-जेड के बीच ब्रॉल हुआ और अंत में कार्गिल का पलड़ा भारी रहा।
WWE SmackDown में नेओमी को मिली शानदार जीत
WWE SmackDown में विमेंस Money in the Bank का क्वालीफाइंग मैच हुआ। इसमें नेओमी, नाया जैक्स और जेड कार्गिल आमने-सामने थीं। इस मुकाबले में सभी को लगा था कि नेओमी और जेड कार्गिल की नफरत का फायदा उठाकर नाया जीत दर्ज कर लेंगी। अंत में नाया जीत के करीब भी आ गई थीं।
उन्होंने दोनों विरोधियों पर अनाइलेटर लगाने का प्रयास किया। नेओमी ने खुद को बचाया और रोलअप से खतरनाक स्टार को पिन करके जीत अपने नाम कर ली। नेओमी इसी के साथ विमेंस Money in the Bank लैडर मैच का हिस्सा बन गई हैं। वो जीत दर्ज करने की प्रबल दावेदार भी लग रही हैं।