Royal Rumble 2023 के लिए WWE ने बहुत बड़े चैंपियनशिप मैच का किया ऐलान, दिग्गज की बादशाहत हो सकती हैं खत्म

Pankaj
 WWE Royal Rumble 2023 में होगा तगड़ा मुकाबला
WWE Royal Rumble 2023 में होगा तगड़ा मुकाबला

Bianca Belair: WWE Royal Rumble का आयोजन 28 जनवरी को होगा। इस शो का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस को यहां बड़े सरप्राइज देखने को मिलेंगे। कुछ शानदार मुकाबले भी यहां देखने को मिलेंगे। इस हफ्ते एक और बड़े मैच का ऐलान कर दिया गया है। बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) अपनी रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप को एलेक्सा ब्लिस (Alexa Bliss) के खिलाफ डिफेंड करेंगी।

कुछ हफ्ते पहले भी इन दोनों के बीच Raw में मुकाबला हुआ था। DQ के जरिए ये मुकाबला खत्म हो गया था। एलेक्सा ने रेफरी के ऊपर अटैक कर दिया था। ब्लिस यहां अपने पुराने कैरेक्टर में नज़र आईं थी। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में बियांका नज़र नहीं आईं थी। पिछले हफ्ते एलेक्सा का सैगमेंट Uncle Howdy के साथ हुआ था।

WWE Royal Rumble 2023 में होगा घमासान

इस हफ्ते Raw में बियांका ब्लेयर ने शानदार प्रोमो दिया। उन्होंने एलेक्सा को रिंग में बुलाया। एलेक्सा ने एंट्री की। इसके बाद ब्लेयर ने उन्हें Royal Rumble में टाइटल मैच लड़ने की बात कही। ब्लिस ने भी इस चुनौती को स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच रिंगसाइड में ब्रॉल हुआ। दोनों ने फैंस के बीच जाकर भी एक-दूसरे पर हमला किया। बियांका चेयर्स पर ब्लिस को KOD देने वाली थीं लेकिन अचानक Uncle Howdy नज़र आए। इससे ब्लेयर का ध्यान भटक गया। ब्लिस ने मौके का फायदा उठाकर बियांका के ऊपर अपना फिनिशर लगा दिया।

Royal Rumble में अब फैंस को मजा आएगा। ये मुकाबला शानदार रहेगा। Uncle Howdy की वजह से बियांका की हार हो सकती हैं। ऐसा लग रहा है कि अब ब्लिस को आगे जाकर कंपनी द्वारा पुश दिया जाएगा। ऐसा हुआ तो फिर बियांका की बादशाहत खत्म हो जाएगी। WWE ने इस मैच के लिए कुछ ना कुछ बड़ा प्लान जरूर तैयार किया होगा। इस मुकाबले में बड़ा सरप्राइज भी फैंस को देखने को मिल सकता है। अब देखना होगा कि इस मैच में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा। साथ ही साथ ये भी देखना होगा कि मैच का नतीजा क्या रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links