WWE WrestleMania 39 में फेमस Superstar की बादशाहत हो सकती है खत्म, दिग्गज जीतेगा चैंपियनशिप?

..
कुछ ही हफ्तों में आयोजित होगा WrestleMania 39
कुछ ही हफ्तों में आयोजित होगा WrestleMania 39

WrestleMania 39: WWE Raw विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) लगभग एक साल से विमेंस रोस्टर के टॉप पर बनी हुई हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania 39) में वो अपनी चैंपियनशिप ओस्का (Asuka) के खिलाफ डिफेंड करेंगी। बेटिंग नंबर्स की मानें, तो शो ऑफ द शोज में 33 साल की सुपरस्टार अपनी Raw विमेंस चैंपियनशिप हार सकती हैं।

Ad

बियांका ब्लेयर के मौजूदा ऐतिहासिक Raw विमेंस चैंपियनशिप रन की शुरूआत WrestleMania 38 में हुई थी, जहां उन्होंने बैकी लिंच को हराया था। उन्हें चैंपियन बने हुए 335 दिन से भी ज्यादा हो चुके हैं। वो कंपनी के इतिहास की सबसे लंबे समय तक बनी रहने वाली ब्लैक रेस की वर्ल्ड चैंपियन (मेंस और विमेंस) हैं। वो MVP के यूएस चैंपियन के रूप में 343 दिन के रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद ही करीब हैं। इसे पार करते ही वों WWE में किसी भी ब्लैक रेस के चैंपियन की तुलना में सबसे लंबे समय तक बनी रहने वाली चैंपियन बन जाएंगी।

यह लगभग निश्चित ही है कि बियांका ब्लेयर, MVP के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी लेकिन हालिया बेटिंग नंबर्स ब्लेयर के पक्ष में नहीं दिख रहे हैं। BetOnline के अनुसार, ओस्का -200 नंबर्स के साथ Raw विमेंस चैंपियनशिप जीतने की मजबूत दावेदार हैं। वहीं, ब्लेयर +150 नंबर्स के साथ चैंपियनशिप रिटेन करती हुई नहीं दिख रही हैं। नेगेटिव अंकों के साथ मौजूद सुपरस्टार की जीत के चांस ज्यादा रहते हैं। ब्लेयर की बादशाहत खत्म हो सकती है।

Ad

WWE Raw में Bianca Belair को बचाने के लिए आगे आई थीं Asuka

ओस्का पिछले महीने हुए विमेंस Elimination Chamber मैच को जीतकर WrestleMania 39 में बियांका ब्लेयर की Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर बनी थीं। विमेंस Royal Rumble 2023 में वापसी करने के बाद से एम्प्रेस ऑफ टुमारो एक अलग ही अंदाज में दिख रही हैं।

हालिया Raw के एपिसोड में बियांका ब्लेयर का सामना कार्मेला से हुआ था, जहां मौजूदा Raw विमेंस चैंपियन ने शानदार जीत दर्ज की थी। मैच के बाद कार्मेला और चेल्सी ग्रीन ने EST पर हमला कर दिया था, जिसके बाद ओस्का अपनी WrestleMania विरोधी को बचाने के लिए आगे आई थीं। ओस्का ने चेल्सी पर ग्रीन मिस्ट फेंका, जिसके कारण हील्स को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद ओस्का और ब्लेयर के बीच स्टेयरडाउन देखने मिला था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications