WWE रिंग में होगा बड़ा उलटफेर, 9 महीने से चैंपियन रहने वाले फेमस Superstar की WrestleMania 39 से पहले बादशाहत होगी खत्म?

Pankaj
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई
WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ी खबर सामने आई

Bianca Belair: WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर (Bianca Belair) को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। कहा जा रहा है कि रेसलमेनिया (WrestleMania) 39 से पहले वो अपनी रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप हार जाएंगी। ये टाइटल बैकी लिंच (Becky Lynch) जीत जाएंगी।

Ad

WrestleMania 38 में बियांका ब्लेयर ने बैकी लिंच को हराकर Raw विमेंस चैंपियनशिप हासिल की थी। पिछले नौ महीने से बियांका का चैंपियनशिप रन अभी तक शानदार रहा। ओस्का, बेली, कार्मेला, बैकी लिंच और सोन्या डेविल जैसे दिग्गजों के खिलाफ उन्होंने अच्छे अंदाज में अपनी चैंपियनशिप रिटेन की।

WWE सुपरस्टार बियांका ब्लेयर को लेकर रिपोर्ट में बड़ी खबर

Fight Fans की रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही बैकी लिंच Raw विमेंस चैंपियन बन जाएंगी। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 39 में रिया रिप्ली के खिलाफ बैकी लिंच इस चैंपियनशिप को डिफेंड करेंगी। लिंच और रिप्ली के बीच ड्रीम मैच को हर कोई देखना चाहता हैं। 5 दिसंबर, 2022 को Raw के एपिसोड में ये दोनों आमने-सामने आए थे। दोनों ने फ्यूचर में मैच के संकेत दे दिए थे।

Ad

रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 39 में बियांका ब्लेयर का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ होगा। दोनों के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। पिछले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में फ्लेयर ने 7 महीने बाद वापसी कर रोंडा राउजी को हराया था। उन्होंने SmackDown विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

WrestleMania 39 का आयोजन इस साल 1 और 2 अप्रैल को होगा। इस बार ये इवेंट बहुत ही खास होगा। आने वाले Raw के एपिसोड बहुत ही जबरदस्त होंगे। बैकी लिंच और बियांका ब्लेयर के ऊपर सभी की नजरें होंगी। इन दोनों के बीच मैच कैसे तय होगा ये देखने वाली बात होगी। WWE ने भी कुछ खास प्लान जरूर तैयार किया होगा।

WWE का अगला इवेंट Royal Rumble होगा। 28 जनवरी को इसका आयोजन होगा। यहां भी बहुत बवाल देखने को मिलेगा। विमेंस डिवीजन से यहां कौन से मुकाबले तय किए जाएंगे ये देखने वाली बात होगी। इसके अलावा विमेंस रॉयल रंबल मैच में कौन बाजी मारेगा ये भी देखना होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications