WrestleMania तक ब्रॉक लैसनर के WWE में आने की तारीखों की जानकारी

ब्रॉक लैसनर को रैसलमेनिया तक के लिए कई सारे शोज़ में शामिल किया गया है। WrestlingNewsSource के मुताबिक WWE ने लैसनर के रैसलमेनिया तक के कार्यक्रम की जानकारी दी है। ब्रॉक लैसनर ने साल 2012 में WWE में वापसी की थी, उसके बाद से ही वो कंपनी में बतौर पार्ट टाइम रैसलर काम कर रहे हैं। ब्रॉक लैसनर पूरे साल के दौरान सिर्फ कुछ ही इवेंट्स में नजर आते हैं। ब्रॉक लैसनर साल के 4 बड़े पीपीवी में जरूर दिखते हैं, जिसमें रॉयल रम्बल, रैसलमेनिया, समरस्लैम और सर्वाइवर सीरीज़ शामिल हैं। WWE की वेबसाइट पर ब्रॉक लैसनर के आगे आने वाले इवेंट की पूरी जानकारी दी गई है: - 16 जनवरी – रॉ, लिटिल रॉक - 20 जनवरी– लाइव इवेंट, बफैलो - 23 जनवरी– रॉ, क्लीवलैंड - 29 जनवरी – रॉयल रम्बल - 30 जनवरी– रॉ, लारेडो - 4 फरवरी– लाइव इवेंट, सॉल्ट लेक सिटी -6 फरवरी–रॉ, पोर्टलैंड -17 फरवरी –लाइव इवेंट, डैलस -20 फरवरी–रॉ, लॉस एंजलिस -27 फरवरी– रॉ, ग्रीन बे -6 मार्च– रॉ, शिकागो -12 मार्च– लाइव इवेंट, न्यूयॉर्क -13 मार्च- रॉ, डिट्रॉइट -20 मार्च– रॉ, ब्रुकलिन -2 अप्रैल– रैसलमेनिया 33 ब्रॉक लैसनर को 13 फरवरी को लॉस वेगास में होने वाले रॉ के एपिसोड में शामिल नहीं किया गया है क्योंकि नेवाडा स्टेट एथलेटिक कमीशन ने ब्रॉक लैसनर पर 1 साल का बैन लगाया है। NAC द्वारा लगाया गया प्रतिबंध प्रो रैसलिंग पर भी मान्य होता है। ऐसे में ब्रॉक लैसनर बैन का समय खत्म नहीं हो जाने तक इस राज्य में होने वाले किसी भी रैसलिंग इवेंट का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। लैसनर को 27 मार्च को होने वाले रॉ में भी शामिल नहीं किया गया है, लेकिन ये रैसलमेनिया 33 से पहले आखिरी रॉ होगी, जिसे देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि ब्रॉक लैसनर इसमें जरूर आएंगे। ब्रॉक लैसनर रॉयल रम्बल और फास्ट लेन के बीच होने वाले सिर्फ 1 ही रॉ में नजर नहीं आएंगे, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि वो फास्टलेन पीपीवी का हिस्सा होंगे। उम्मीद की जा रही है कि रैसलमेनिया 33 में ब्रॉक लैसनर का सामना गोल्डबर्ग के साथ होगा। इससे पहले दोनों स्टार्स के रॉयल रम्बल में टकराने की उम्मीद है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications