WWE SmackDown में इस हफ्ते बिग ई (Big E) को बहुत बड़ा झटका लगा। बिग ई की मैच के दौरान गर्दन टूट गई। बिग ई को स्ट्रेचर पर बैकस्टेज ले जाया गया। फैंस इसके बाद बिग ई की इंजरी को लेकर चिंता में आ गए थे। बिग ई ने अब ट्विटर के जरिए अपनी इंजरी के बारे में बड़ा अपडेट दिया है। WWE सुपरस्टार बिग ई ने ट्विटर के जरिए दी अपनी प्रतिक्रियाSmackDown में इस हफ्ते रिज हॉलैंड ने रिंगसाइड में बिग ई को सुपलेक्स दिया। बिग ई इस दौरान अपनी गर्दन के बल पर लैंड हुए। इसके बाद बिग ई उठ नहीं पाए। बहुत ही खतरनाक चोट बिग ई को लग गई थी। बाद में बिग ई ने खुद ही ट्विटर के जरिए बताया था कि उनकी गर्दन टूट गई। अब फिर से ट्विटर के जरिए उन्होंने कहा, सभी चीजें देखने के बाद मेरे पास अच्छी न्यूज है। C1 और C2 फ्रैक्चर है। हालांकि ज्यादा दिक्कत नहीं है। स्पाइनल कॉर्ड में कोई दिक्कत नहीं है। कोई सर्जरी की जरूरत नहीं है। इस चीज़ का जरूर शुक्रगुजार हूं। अगर आपकी गर्दन टूट जाती है तो फिर आपको बर्मिंघम आना चाहिए। यहां सभी लोग काफी अच्छे हैं। कई लोग मुझे देखने के लिए आए और काफी अच्छा लगा। Ettore “Big E” Ewen@WWEBigE9:31 AM · Mar 12, 2022928639131https://t.co/CuNU7xwD6aबिग ई के बाहर होने से कंपनी को बहुत नुकसान होगा। WrestleMania 38 का आयोजन कुछ ही हफ्तों बाद होगा। WWE ने जरूर कुछ बड़ा प्लान बिग ई के लिए तैयार किया होगा। अब सभी चीजों में बदलाव करना पड़ेगा। WrestleMania 38 का हिस्सा शायद अब बिग ई नहीं होंगे। न्यू डे को भी बड़ा झटका इस खबर के बाद लगा होगा। बिग ई की वापसी के बारे में अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया। बिग ई ने भी अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बताया। एक बात तो तय है कि बिग ई अब लंबे समय तक शायद नजर नहीं आएंगे। अगर ऐसा होगा तो फिर ये बुरी खबर होगी। बिग ई सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं। आने वाले कुछ दिनों में जरूर वो अपनी वापसी के बारे में बयान देंगे।