WWE फैंस को इस हफ्ते बिग ई (Big E) ने बहुत बड़ा तोहफा दिया। बिग ई ने रेड ब्रांड में बॉबी लैश्ले (Bobby Lashley) के ऊपर मनी इन द बैंक कैश-इन कर के WWE चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। बिग ई ने अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की। सोशल मीडिया पर बिग ई को कई दिग्गजों ने इस जीत पर बधाई दी। रोमन रेंस (Roman Reigns) ने भी Smart decision ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। बिग ई ने भी रोमन रेंस के इस ट्वीट का मजेदार जवाब दिया है। WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को उनके ट्वीट का जवाब बिग ई ने दियाबिग ई ने रोमन रेंस के ट्वीट को काफी असाधारण बताया। द बंप शो में बिग ने कहा, आपको नहीं पता कि एक चीज के रूप में ये किस विषय में लिखी गई है। वो ये बताना चाहते कि उन्होंने डिनर पर वील के बजाय चिकन के साथ जाने का निर्णय ले लिया है। इसलिए यह कुछ भी हो सकता है। मैं मानता हूं कि आप निष्कर्ष पर आ रहे हैं। क्योंकि ईमानदारी से यह असाधारण बात है।Roman Reigns@WWERomanReignsSmart decision. twitter.com/wwe/status/143…WWE@WWEBIG E IS THE NEW WWE CHAMPION!!!!!!!!@WWEBigE#WWERaw9:31 AM · Sep 14, 2021391353802BIG E IS THE NEW WWE CHAMPION!!!!!!!!@WWEBigE#WWERaw https://t.co/7mPw1rdDKE1:49 AM · Oct 11, 2018Smart decision. twitter.com/wwe/status/143…वैसे रोमन रेंस ने ये ट्वीट क्यों किया सभी को पता है। रोमन रेंस ने कहना था कि अगर बिग ई उनके ऊपर कैश-इन करते तो फेल हो जाते। वैसे बिग ई ने कई बार ये बयान दिया था कि वो रोमन रेंस के ऊपर कैश-इन कर यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे। ब्लू ब्रांड में भी बिग ई ने कई बार इस चीज को टीज किया था। पॉल हेमन के साथ बैकस्टेज में बिग ई ने बहुत बातचीत इस चीज को लेकर की। खैर रोमन रेंस के ट्वीट का काफी मजेदार जवाब बिग ई ने दिया। बिग ई ने एक तरह से रोमन रेंस के ऊपर निशाना साधा। रेंस भी इस बात का जवाब अब दे सकते हैं। बिग ई का चैंपियनशिप रन अब शुरू हो गया है। देखना होगा कि उनका चैंपियनशिप रन कैसा रहता है। वैसे ये बात तो तय है कि WWE ने उनके लिए बड़े प्लान तैयार किए है। सिंगल सुपरस्टार के रूप में बिग ई को पिछले कुछ समय से WWE ने अच्छा पुश दिया है।