पिछले हफ्ते बिग ई (Big E) की गर्दन टूट गई थी। दरअसल WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में मैच के दौरान रिज हॉलैंड ने उन्हें रिंगसाइड में सुपलेक्स मारा था। बिग ई इस दौरान गर्दन के बल जमीन पर लैंड हुए। इसके बाद स्ट्रेचर पर बिग ई को बैकस्टेज ले जाया गया। बिग ई लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इंजरी पर अपडेट दे रहे हैं। WWE सुपरस्टार बिग ई ने किया खास ट्वीटबिग ई का WWE करियर अब खतरे में पड़ गया है। शायद लंबे समय तक वो रिंग से बाहर रहेंगे। बिग ई ने राहत भरी खरब ये दी कि उन्हें सर्जरी की जरूरत नहीं है। एक और अच्छी खबर अब बिग ई ने दे दी है। बिग ई ने कहा कि वो इस समय अपने घर में आराम कर रहे हैं। इंजरी के बाद शायद बिग ई ने घर जाना ही सही समझा। Ettore “Big E” Ewen@WWEBigE@BigSmitty71 Appreciate you, man. I’m actually home now but Birmingham took good care of me.6:36 AM · Mar 14, 202211914@BigSmitty71 Appreciate you, man. I’m actually home now but Birmingham took good care of me.बिग ई की ये इंजरी बहुत ही खतरनाक थी। शायद बिग ई ने खुद इस इंजरी के बारे में नहीं सोचा था। बिग ई को WWE ने पिछले साल अच्छा पुश दिया था। बॉबी लैश्ले को हराकर बिग ई ने अपने करियर में पहली बार WWE चैंपिनयशिप हासिल की थी। इस साल की शुरूआत में ही बिग ई का WWE रन खत्म हुआ। बिग ई लगभग 110 दिन तक WWE चैंपियन रहे थे। बिग ई को कुछ समय पहले ही रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड डाला गया था। WrestleMania 38 से पहले बिग ई को इंजरी आने से कंपनी को भी बड़ा झटका लगा होगा। बिग ई के लिए जरूर WWE ने अच्छा प्लान तैयार किया होगा लेकिन अब सभी चीजों में बदलाव करना पड़ेगा। बिग ई की वापसी को लेकर अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। WWE की तरफ से भी इस पर कोई बयान नहीं दिया गया है। WrestleMania 38 में बिग ई का जलवा इस बार नहीं देखने को मिलेगा। वैसे जल्द ही रिंग में जेवियर वुड्स नजर आएंगे। न्यू डे का फिर से जलवा रिंग में देखने को मिलेगा। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द से जल्द बिग ई की वापसी हो जाए।