WWE सुपरस्टार बिग ई (Big E) ने इस बार बड़ा बयान दिया है। स्मैकडाउन (SmackDown) में दो हफ्ते पहले मैच के दौरान बिग ई की गर्दन टूट गई थी। बिग ई ने कहा कि इस हादसे के दौरान मैं लकवा और मौत के काफी करीब आ गया था। बिग ई ने ये बहुत बड़ा बयान इस बार दिया है। बिग ई गर्दन की इंजरी से इस समय जूझ रहे हैं। WWE सुपरस्टार बिग ई को कुछ दिन पहले खतरनाक इंजरी आई थी11 मार्च को SmackDown के एपिसोड में बिग ई को जबरदस्त झटका लगा था। रिंगसाइड पर रिज हॉलैंड ने उन्हें जबरदस्त सुपलेक्स दिया। बिग ई इस दौरान गर्दन के बल लैंड हुए। बाद में पता चला कि उनकी गर्दन टूट गई। बिग ई ने ही इस बात का खुलासा किया था। हालांकि बिग ई ने कहा कि उन्हें सर्जरी की कोई जरूरत नहीं है। बिग ई ने ट्विटर के जरिए अब बड़ा अपडेट दिया है। बिग ई ने बताया कि हॉस्पिटल से रिलीज होने से पहले उन्होंने डॉक्टर से मुलाकात की थी। बिग ई ने कहा कि वो काफी खराब स्थिति से इस दौरान गुजरे हैं। ऐसा लगा कि बिग ई को अब इस बात का अहसास हो रहा है। Ettore “Big E” Ewen@WWEBigEHad my first doctor’s appointment and learning (because of the C1 fracture) I narrowly escaped a stroke, paralysis or death is very sobering. Life feels even more precious and valuable now.12:05 PM · Mar 23, 2022592914103Had my first doctor’s appointment and learning (because of the C1 fracture) I narrowly escaped a stroke, paralysis or death is very sobering. Life feels even more precious and valuable now.बिग ई अब अपने घर पहुंच गए है। बिग ई कितने दिन तक एक्शन से बाहर रहेंगे ये किसी को नहीं पता है। शायद उनकी वापसी काफी लंबे समय बाद रिंग में होगी। अच्छी बात ये रही कि बिग ई को खतरनाक इंजरी नहीं आई। WrestleMania 38 का हिस्सा बिग ई इस बार नहीं होंगे। बिग ई के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा था। बॉबी लैश्ले को हराकर उन्होंने अपने करियर में पहली बार WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। करीब 110 दिन तक उनका चैंपियनशिप रन चला था। इस साल की शुरूआत में Day 1 इवेंट में बिग ई अपनी WWE चैंपियनशिप हार गए थे। बिग ई को कुछ समय पहले ही रेड ब्रांड से ब्लू ब्रांड में डाला गया था। कोफी किंग्सटन के साथ ब्लू ब्रांड में बिग ई काम कर रहे थे। अब देखना होगा कि बिग ई की रिंग में कब वापसी होगी।