WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते पूर्व चैंपियन बिग ई के लिए अच्छा नहीं रहा। मैच के दौरान हुई खतरनाक घटना के कारण उनकी गर्दन टूट गई। दरअसल बिग ई (Big E), कोफी किंग्सटन का मुकाबला शेमस और रिज हॉलैंड (Ridge Holland) के साथ हुआ था। मैच के दौरान रिंगसाइड पर बिग ई को हॉलैंड ने सुपलेक्स दिया। ये सुपलेक्स बहुत ही गलत तरीके से पड़ गए। बिग ई की गर्दन के बल लैंड हुए और उनकी गर्दन में खतरनाक इंजरी आ गई। शो के बाद बिग ई ने अपडेट देते हुए कहा कि उनकी गर्दन टूट गई। kiara j@kiaraa_tweets_Prayers up for Big E. This was terrifying to see! Hope he’s okay Match ended shortly after and PatMcAfee looked legit terrified7:04 AM · Mar 12, 202221456Prayers up for Big E. This was terrifying to see! Hope he’s okay 🙏 Match ended shortly after and PatMcAfee looked legit terrified https://t.co/dGpb7mkJKxWWE SmackDown में हुए मैच के दौरान बिग ई की गर्दन टूटीबिग ई को मैच के दौरान ही पता चल गया था कि उनके साथ बड़ा हादसा हो गया। मैच के बाद बिग ई को स्ट्रेचर पर बैकस्टेज ले जाया गया। उनकी हालत काफी खराब हो गई थी। शेमस और हॉलैंड के साथ इस समय न्यू डे की राइवलरी चल रही है। बिग ई पहले रेड ब्रांड के फेस थे लेकिन कुछ समय पहले उन्हें ब्लू ब्रांड में मूव कर दिया गया था।बिग ई का करियर अब खतरे में पड़ गया है। अगर उनकी गर्दन टूटी है तो फिर वो जल्दी वापसी नहीं कर पाएंगे। पहले भी कई सुपरस्टार्स की गर्दन टूटी और उन्होंने अंत में रिटायरमेंट ले लिया। फैंस उम्मीद करेंगे कि कुछ ऐसा बिग ई के साथ ना हो। WrestleMania 38 से भी अब लगभग बिग ई बाहर हो जाएंगे। J.B. #SportsTalkJB@young_ent_Prayers up for Big E mane! 🏽🏽🏽 #SmackDown7:05 AM · Mar 12, 20221209243Prayers up for Big E mane! 🙏🏽🙏🏽🙏🏽 #SmackDown https://t.co/KsEwOxQJCcबिग ई के लिए पिछला साल काफी अच्छा रहा था। अपने करियर में पहली बार उन्होंने WWE चैंपियनशिप जीती थी। 110 दिन तक वो WWE चैंपियन रहे। फैंस ने उन्हें इस दौरान जबरदस्त अंदाज में चीयर किया। WWE ने बिग ई के लिए आगे भी प्लान तैयार किया होगा लेकिन अब बडा़ झटका लग गया है। शायद उनके प्लान में बदलाव करना पड़ेगा। बिग ई ने अपनी वापसी को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। शायद कुछ समय तक वो रिंग से बाहर ही रहेंगे। अब देखना होगा कि WWE और बिग ई द्वारा आगे इस बारे में क्या अपडेट दिया जाएगा।Ettore “Big E” Ewen@WWEBigE8:25 AM · Mar 12, 2022323674616https://t.co/RQ0f4yafrK